होमधर्म-आस्थाजयपुर का तीज महोत्सव 15-16 अगस्त को: त्रिपोलिया से निकलेगी शाही सवारी, घेवर के साथ सजेगा क्राफ्ट बाजार
धर्म-आस्था

जयपुर का तीज महोत्सव 15-16 अगस्त को: त्रिपोलिया से निकलेगी शाही सवारी, घेवर के साथ सजेगा क्राफ्ट बाजार

जयपुर का तीज महोत्सव 15-16 अगस्त को: त्रिपोलिया से निकलेगी शाही सवारी, घेवर के साथ सजेगा क्राफ्ट बाजार 15 अगस्त जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से जनानी ड्योढ़ी में तीज माता का पूजन होगा, फिर शाही सवारी निकलेगी. Published…

ETV Bharat के अनुसार11 अगस्त 2026 को 05:16 am बजे
जयपुर का तीज महोत्सव 15-16 अगस्त को: त्रिपोलिया से निकलेगी शाही सवारी, घेवर के साथ सजेगा क्राफ्ट बाजार

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर का तीज महोत्सव 15-16 अगस्त को: त्रिपोलिया से निकलेगी शाही सवारी, घेवर के साथ सजेगा क्राफ्ट बाजार

15 अगस्त जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से जनानी ड्योढ़ी में तीज माता का पूजन होगा, फिर शाही सवारी निकलेगी.

Published : August 11, 2026 at 10:20 AM IST

जयपुर: सावन की हरियाली और राजस्थान की लोक संस्कृति के रंगों को समेटे जयपुर का पारंपरिक तीज महोत्सव इस बार 15 और 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय महोत्सव में तीज माता की शाही सवारी, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ क्राफ्ट और फूड बाजार भी सजेगा.

त्रिपोलिया गेट से निकलेगी शाही सवारी : तीज महोत्सव के तहत 15 और 16 अगस्त को शाम 5:35 बजे तीज माता की शाही सवारी निकलेगी. इस दौरान लोक प्रस्तुतियों का आयोजन भी होगा. तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर शहर के पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए तालकटोरा झील पहुंचेगी. माता के शाही लवाजमे में सजे-धजे हाथी, ऊंट, बैलगाड़ियां, रथ, पालकियां और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां जयपुर की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगी.

पढ़ें: सिंजारा पर हेलीकॉप्टर राइड, जयपुर की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में मनाया उत्सव

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर उपेंद्र शेखावत ने बताया कि तीज महोत्सव की सबसे खास पहचान तीज माता की शाही सवारी है. इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देंगे. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली सवारी में राजस्थान की पारंपरिक कला और संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे.

15 अगस्त को तीज माता की विशेष पूजा : 15 अगस्त को शाम 6 बजे छोटी चौपड़ पर तीज माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले जयपुर के पूर्व राज परिवार की ओर से जनानी ड्योढ़ी में तीज माता का पूजन होगा इसी तरह त्रिपोलिया गेट पर तीज माता की आरती की जाएगी. इस दौरान पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था त्रिपोलिया गेट के सामने बरामदों की छत पर रहेगी. जहां टूरिस्ट जयपुर के पारंपरिक मिष्ठान घेवर का स्वाद भी चखेंगे.

पौण्ड्रिक उद्यान में सजेगा क्राफ्ट और फूड बाजार : महोत्सव के दौरान तालकटोरा झील के सामने पौण्ड्रिक उद्यान में क्राफ्ट और फूड बाजार लगाया जाएगा. ये बाजार 15 और 16 अगस्त को सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहेगा. यहां राजस्थानी व्यंजन, मेहंदी, ज्वेलरी, लोक कला और हस्तशिल्प से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे. इसके साथ ही राजस्थान के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और महिलाओं के लिए विभिन्न एक्टिविटीज भी आयोजित होंगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें