जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 37-एक्सट्रा कोच: जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन कल होगी रवाना; पढे़ं रेलवे से जुड़ी प्रमुख खबरें - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Chennai Special Train & Railway News | Jodhpur Division Updates जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 37-एक्सट्रा कोच:जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन कल होगी रवान…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Chennai Special Train & Railway News | Jodhpur Division Updates
जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 37-एक्सट्रा कोच:जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन कल होगी रवाना; पढे़ं रेलवे से जुड़ी प्रमुख खबरें
- कॉपी लिंक
सितंबर में बढ़ने वाले यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 15 जोड़ी ट्रेनों में 37 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें स्लीपर,थर्ड एसी,साधारण श्रेणी,फर्स्ट-कम-सेकेंड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। इनका संचालन निर्धारित अवधि तक अस्थाई रूप से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, यात्री मांग को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी और वेटिंग का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
इस प्रकार सितंबर में जोधपुर मंडल से जुड़ी 15 जोड़ी ट्रेनों में 37 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित और सामान्य श्रेणी की क्षमता उपलब्ध होगी।
रविवार से बेंगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस का घटप्रभा स्टेशन पर ठहराव
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बेंगलुरू-जोधपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का घटप्रभा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव देने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 16534 बेंगलुरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 अगस्त से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 10.48 बजे पहुंचेगी और 10.50 बजे रवाना होगी।
वहीं,ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस का घटप्रभा स्टेशन पर ठहराव 26 अगस्त से शुरू हो गया है। यह ट्रेन घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 8.28 बजे पहुंचेगी और 8.30 बजे रवाना होगी। इस ठहराव से घटप्रभा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जोधपुर एवं बेंगलुरू के बीच रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी।
जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन शनिवार को होगी रवाना
रक्षाबंधन के त्योहार पर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा संचालित जोधपुर-चेन्नई राखी स्पेशल एसी ट्रेन जयपुर के रास्ते जोधपुर से शनिवार को रवाना होगी। चेन्नई से वापसी में ट्रेन 1 सितंबर को जोधपुर रवाना होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच राखी स्पेशल 29 अगस्त शनिवार को रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर राखी स्पेशल 1 सितंबर मंगलवार को शाम 5.15 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में दो सेकेंड एसी,15 थ्री टियर एसी और दो एसएलआर सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
इन स्टेशनों पर ठहराव
ट्रेन दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी, फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाई माधोपुर, सोगरिया,बारां,छाबड़ा गुगोर,रुठियाई,गुना,बीना,भोपाल, इटावा,नागपुर,बल्हारशाह,सिरपुर कागजनगर,मंचिरयाल,वारंगल,खम्मम,विजयवाड़ा,बापटला,चिराला,ओंगोल, नेल्लोर,गुडूर और नायदुपेट स्टेशनों पर ठहरेगी।
रेलवे ट्रैक पर पतंगबाजी पर RPF ने 4 को पकड़ा,आमजन को किया जागरूक
रक्षाबंधन पर रेलवे ट्रैक के आसपास पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम एवं जन विश्वास अधिनियम-2026 के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। साथ ही आमजन को रेलवे ट्रैक से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
आरपीएफ को महामंदिर-मंडोर के बीच घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बच्चों के पतंगबाजी के लिए रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं। अभियान के दौरान टीम ने लोगों को ट्रैक पर आवाजाही के खतरे बताए और बच्चों को ट्रैक के आसपास नहीं जाने देने की अपील की।
रेलवे सुरक्षा बल महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा,मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार व जोधपुर पोस्ट निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
टीम ने लोगों से अनधिकृत रास्तों से ट्रैक पार नहीं करने,बच्चों को ट्रैक के आसपास नहीं खेलने देने और चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने की अपील की गई। आरपीएफ ने चेताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अभियान में गजेंद्र सिंह,मनोज कुमार,राजकुमार,सुखराम और गिरधारी लाल सहित आरपीएफ जवान व रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।
मस्जिद से दी चेतावनी
इस दौरान आरपीएफ टीम आमना मस्जिद पहुंची और नमाजियों से संपर्क कर रेलवे ट्रैक के आसपास पतंगबाजी नहीं करने की अपील की। इसके बाद मस्जिद के लाउडस्पीकर से भी कॉलोनीवासियों को समझाइश दी गई।
आरपीएफ के अनुसार, इस रेलखंड पर ट्रेनें करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। ट्रैक के ऊपर 25 हजार वोल्ट की ओएचई लाइन है। ऐसे में ट्रैक के पास जाना जानलेवा हो सकता है।
- निगम चुनाव में टिकट की होड़, PhD डिग्रीधारी भी दावेदार: कांग्रेस के पास पहुंचे 600 से ज्यादा आवेदन; जानिए किस वार्ड से सबसे ज्यादा दावेदारी
- रक्षाबंधन पर रोडवेज-बसों में महिलाओं के लिए दो दिन निशुल्क-यात्रा: इस बार भद्रा नहीं; जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- नारकोटिक्स टीम ने 1 लाख के इनामी तस्कर को पकड़ा: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर झाड़ियों में जा छिपा, 20 किमी तक पीछा कर दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


