राजस्थान हाईकोर्ट बिल्डिंग में घटिया निर्माण का मामला, 15 सितंबर की सुनवाई से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार
राजस्थान हाईकोर्ट बिल्डिंग में घटिया निर्माण का मामला, 15 सितंबर की सुनवाई से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार हाईकोर्ट में भवन को लेकर लिए गए प्रसंज्ञान मामले पर 15 सितंबर को सुनवाई है. Published : September 7, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान हाईकोर्ट बिल्डिंग में घटिया निर्माण का मामला, 15 सितंबर की सुनवाई से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार
हाईकोर्ट में भवन को लेकर लिए गए प्रसंज्ञान मामले पर 15 सितंबर को सुनवाई है.
Published : September 7, 2026 at 10:13 AM IST
जोधपुर : कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट की बिल्डिंग निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल मामले में निर्माण एजेंसी के अधिकारी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों को गिरफ्तार किया है. दो साल पहले दर्ज किए गए इस मामले से मानव जीवन को खतरा बताया गया था. जांच अधिकारी एसीपी हिमांशु शर्मा ने चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है
एसीपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में कोर्ट ऑफिसर शरद जोशी ने रिपोर्ट दी थी. इसमें 2023-24 के दौरान नए भवन में छत गिरने, पानी भरने सहित आठ घटनाओं की जानकारी देते हुए आरएसआरडीसी के अधिकारियों और कंस्ट्रक्शन कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी. हाईकोर्ट में भवन को लेकर लिए गए प्रसंज्ञान मामले पर 15 सितंबर को सुनवाई है. इससे पहले पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.
इसे भी पढ़ें. हाईकोर्ट प्रशासन ने नई इमारत मांगी, सरकार को लिखा पत्र, मुख्य सचिव ने किया दौरा
इनकी हुई गिरफ्तारी, एक हुए रिटायर : कुड़ी थाना पुलिस ने दो साल पहले दर्ज एफआईआर में RSRDC के तत्कालीन प्रॉजेक्ट ऑफिसर नवीन रॉय, जो अब रिटायर हो चुके हैं और इंजीनियर जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है. इनके अलावा जेके इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्ट के मालिक जयपुर निवासी रामेश्वर खंडेवाल और निदेशक गोपाल लाल खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है.
दो साल बाद क्यों हुई गिरफ्तारी? : 2024 की घटनाओं के चलते हाईकोर्ट प्रशासन ने भवन निर्माण की खामियां को लेकर IIT जोधपुर और मुंबई से जांच करवाई. इस दौरान ही भवन के डोम से खतरा होने पर उसके नीचे आवाजाही बंद कर दी गई. हाल ही में रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने प्रसंज्ञान लिया. रिपोर्ट में डोम के गिरने और भवन की स्थिति को लेकर स्थिति साफ हुई है. प्रसंज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने मुख्य सचिव सहित बड़े अधिकारियों को तलब किया है.
इसे भी पढ़ें. हाईकोर्ट की नई इमारत में कई खामियां, RSRDC के खिलाफ मामला दर्ज
15 को पेशी, सीएस ने किया दौरा : हाईकोर्ट में 15 सितंबर को प्रसंज्ञान मामले में सुनवाई होनी है, जिसके अंतर्गत बड़े अधिकारी पेश होंगे. इससे पहले शनिवार को मुख्य सचिव वी श्रीनिवास में हाईकोर्ट परिसर का दौरा किया था. उन्होंने इसके लिए एक डेडिकेटेड इंजीनियरों की टीम बनाने के साथ साथ तेज गति से सुधार करने की बात कही थी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


