कोटा संभाग में 15 से ज्यादा DSP के तबादले: राजेश टेलर कोटा सेकंड सर्किल में लगाया, लोकेंद्र पालीवाल को हिंडोली भेजा; जानिए किसे-कौनसी जिम्मेदरी मिली - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Division Police Transfer List | DSP Rajesh Tailor Lokendra Paliwal कोटा संभाग में 15 से ज्यादा DSP के तबादले:राजेश टेलर कोटा सेकंड सर्किल में लगाया, लोकेंद्र पालीवाल को हिंड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Division Police Transfer List | DSP Rajesh Tailor Lokendra Paliwal
कोटा संभाग में 15 से ज्यादा DSP के तबादले:राजेश टेलर कोटा सेकंड सर्किल में लगाया, लोकेंद्र पालीवाल को हिंडोली भेजा; जानिए किसे-कौनसी जिम्मेदरी मिली
- कॉपी लिंक
पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार देर रात उप अधीक्षक पुलिस (DSP) की तबादला सूची जारी की। कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां और झालावाड़ के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कोटा शहर में 4 सर्किल अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रामगंजमंडी और बूंदी के हिंडोली में भी नए DSP की नियुक्ति की गई है।
कोटा में 4 सर्किल अधिकारियों के ट्रांसफर
राजेश कुमार टेलर को द्वितीय बटालियन आरएसी के सहायक कमांडेंट पद से वापस कोटा शहर के सेकंड सर्किल का DSP लगाया गया है। कोटा साइबर क्राइम में तैनात गंगासहाय शर्मा को तालेड़ा DSP की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कोटा थर्ड सर्किल के DSP लोकेंद्र पालीवाल को बूंदी के हिंडोली भेजा गया है।
कोटा सेकंड सर्किल की DSP पूनम चौहान का तबादला जयपुर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर के पद पर किया गया है। ट्रेनी RPS हिमांशु को कोटा-5 सर्किल की जिम्मेदारी मिली है। ट्रैफिक DSP अशोक मीणा को मानपुर भेजा गया है, जबकि ट्रेनी RPS शक्ति दायमा को कोटा ट्रैफिक में लगाया गया है।
मुनेश कुमार मीणा को भादरा से कोटा-3 सर्किल में लगाया गया है। रुद्रप्रकाश को कोटा-5 से कोटा-3 सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। कोटा ग्रामीण में श्रीराम बड़सरा का रामगंजमंडी से करौली तबादला हुआ है। घनश्याम मीणा को करौली एससी-एसटी सेल से कोटा ग्रामीण साइबर क्राइम-II भेजा गया है। बारां के शाहाबाद से आशीष भार्गव को गंगधार और झालावाड़ के गंगधार से भी DSP स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
- भास्कर इंटरव्यूक्या SC-ST वर्ग के आरक्षण पर असर पड़ेगा?: OBC आयोग की रिपोर्ट पर बोले मंत्री- कम आबादी वाली जातियों को भी राजनीति में आगे बढ़ाएंगे
- राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर, अरुण कुमार को सीडीईओ बीकानेर लगाया
- राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले: इटावा एसडीएम बदले, दामोदर सिंह नए उपखंड अधिकारी
- इटावा में रिमझिम बारिश से मौसम में घुली ठंडक: उमस और गर्मी से मिली राहत, सोयाबीन और उड़द को होगा फायदा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोपी पकड़े - Barmer News

जोधपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 20 टन क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, गुजरात ATS के इनपुट पर 8 लोग पकड़े - Barmer News


