किसान को प्रोडक्ट का उद्यमी-निर्यातक बनाना जरूरी: जैविक कृषि को बढ़ावा देने का संकल्प; जयपुर में देशभर के 150 किसान जुटे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Latest News Today | Rajasthan Capital City Updates किसान को प्रोडक्ट का उद्यमी-निर्यातक बनाना जरूरी:जैविक कृषि को बढ़ावा देने का संकल्प; जयपुर में देशभर के 150 किसान जुट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Latest News Today | Rajasthan Capital City Updates
किसान को प्रोडक्ट का उद्यमी-निर्यातक बनाना जरूरी:जैविक कृषि को बढ़ावा देने का संकल्प; जयपुर में देशभर के 150 किसान जुटे
- कॉपी लिंक
जैविक एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से वैदिक औषधीय पादप केंद्र में जैविक और प्राकृतिक कृषि उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 150 किसान, कृषि विश
कार्यक्रम संयोजक और एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा- भारत को जैविक और प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए गांव और किसान को केंद्र में रखना होगा। किसानों को केवल उत्पादक तक सीमित रखने के बजाय उनके उत्पाद का उद्यमी और निर्यातक बनाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि किसानों को प्रशिक्षण, जैविक आदान, गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और बाजार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राजस्थान में क्षेत्रवार जैविक कृषि क्लस्टर विकसित कर बाजरा, दालें, तिलहन, मसाले और औषधीय फसलों को बाजार एवं निर्यात से जोड़ा जा सकता है।
डॉ. गुप्ता ने ग्रामीण युवाओं और महिला समूहों को जैविक कृषि आधारित उद्यमों से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि गांवों को मजबूत बनाकर ही जैविक कृषि को नई दिशा दी जा सकती है। गांवों से ही निर्यात की नई राह तैयार होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


