जयपुर में मनचलों को सबक सिखा रही 'कालिका' पेट्रोलिंग यूनिट, 1500 को भेजा हवालात
जयपुर में मनचलों को सबक सिखा रही 'कालिका' पेट्रोलिंग यूनिट, 1500 को भेजा हवालात राजधानी में 70 वर्दीधारी और 35 सिविल ड्रेस में तैनात की गई हैं कालिका यूनिट की टीमें. Published : August 10, 2026 at 2:04 PM IST जयपुर : राज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में मनचलों को सबक सिखा रही 'कालिका' पेट्रोलिंग यूनिट, 1500 को भेजा हवालात
राजधानी में 70 वर्दीधारी और 35 सिविल ड्रेस में तैनात की गई हैं कालिका यूनिट की टीमें.
Published : August 10, 2026 at 2:04 PM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए गठित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट मनचलों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को हवालात तक पहुंचा रही है. इस साल में अब तक 1500 से ज्यादा मनचलों के खिलाफ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने एक्शन लिया है. इसके अलावा हजारों महिलाओं-युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया. वहीं, कई मामलों में समझाइश भी की गई है. जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की प्रभारी रानू शर्मा का कहना है कि आमतौर पर युवतियां और महिलाएं छेड़छाड़ या बदतमीजी के मामलों में चुप रह जाती हैं. पीड़ित महिलाओं के नाम उजागर किए बिना कालिका यूनिट एक्शन लेती है.
जयपुर में 200 महिला पुलिसकर्मियों की 70 टीम : उन्होंने बताया, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट खासतौर पर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर काम कर रही हैं. जयपुर में 200 महिला पुलिसकर्मियों को इस यूनिट में तैनात किया गया है. जिन्हें खास प्रशिक्षण भी दिया गया है. आमतौर पर शहर में नीली वर्दी में कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मी दिख जाती हैं. जबकि कई जगहों पर सादा वस्त्रों में भी कालिका यूनिट की टीम को तैनात किया जाता है. जो संकट में फांसी महिलाओं की मदद करती हैं.
इसे भी पढ़ें: अलवर: मनचलों में कलिका यूनिट का खौफ, तीन माह में पकड़े एक दर्जन बदमाश
सादा वर्दी में तैनात 35 टीम : उनका कहना है कि जयपुर में करीब 70 वर्दीधारी कालिका टीम तैनात की गई हैं. यह पेट्रोलिंग टीम बाइक पर घूमते हुए मनचलों पर नजर रखती हैं. इसके अलावा सिविल वर्दी में भी कालिका यूनिट की 35 टीमों को तैनात किया गया है. यह टीमें सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, मॉल, सार्वजनिक पार्क और पर्यटन स्थलों पर तैनात रहती हैं. छेड़छाड़ की घटनाएं होने या मनचलों द्वारा महिलाओं-युवतियों को परेशान करने की बात सामने आने पर यह टीम एक्शन लेती हैं.
कई मामलों में की प्रभावी कार्रवाई : उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को कालिका यूनिट की टीम पकड़कर संबंधित थानों की पुलिस को सुपुर्द कर देती हैं. उन्होंने बताया कि कई आउटरीच प्रोग्राम के जरिए कालिका यूनिट के नंबर महिलाओं और युवतियों तक पहुंचाया गया है. इसके अलावा गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर आने वाली कॉल भी कालिका यूनिट को ट्रांसफर की जाती हैं. कालिका यूनिट ने पिछले दिनों कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है.
कैफे-होटल में बदतमीजी, पकड़े गए : उन्होंने बताया कि कालिका यूनिट ने पिछले दिनों कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है. एक युवक युवती को कैफे में ले गया. जहां उसने बदतमीजी करनी चाही. युवती ने इसकी जानकारी कालिका टीम को दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को धर लिया. इसी प्रकार एक दूसरे मामले में युवती को होटल में ले जाकर बदतमीजी करने का प्रयास किया गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कालिका टीम ने युवक को पकड़ लिया. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें: जरा संभलकर! मनचलों पर रहेगी 'कलिका यूनिट' की नजर, महिला अपराधों पर लगेगी लगाम
जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के कार्यक्रम : उनका कहना है कि कालिका यूनिट की ओर से महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. हजारों महिलाओं को जागरूक किया गया है. आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इसके अलावा जयपुर में करीब 16 हजार मामलों में समझाइश की कार्रवाई की गई है. उन्होंने आमजन से अपील की है कि छेड़छाड़ की घटनाओं पर चुप नहीं रहें. कालिका यूनिट पीड़िता का नाम उजागर किए बिना मनचलों को सबक सिखाएगी.
इन नंबरों पर कॉल करने पर मिलेगी मदद : उन्होंने कहा, आपातकालीन नंबर 112 पर महिलाएं अपनी शिकायत बता सकती हैं. इसके अलावा गरिमा हेल्पलाइन 1090 और निर्भया वाट्सएप हेल्पलाइन 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093 और 8764866094 पर भी छेड़छाड़ की घटनाओं की जानकारी दी जा सकती है. कालिका यूनिट महिलाओं-युवतियों का नाम उजागर किए बिना तत्काल एक्शन लेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: चुनावी मोड में सरकार! निकाय चुनाव से पहले शहरों की सूरत बदलने की कवायद, अफसरों को दिए टारगेट

जोधपुर में महिला को बंधक बनाकर बाल काटे,2 आरोपी गिरफ्तार: गालियां देकर अपमानित करने का भी आरोप; पुलिस ने की पूछताछ - Jodhpur News

जयपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, तीन डायरी में मिला करोड़ों का हिसाब


