नागौर कोटा और जैसलमेर में गिरे ओले! राजस्थान में आज फिर 16 जिलों में हो सकती है तूफानी बारिश
Hailrom in Rajasthan: राजस्थान में मौसम मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव आया है। यहां इसके चलते कोटा जिले के मंडाना, जैसलमेर के मोहनगढ़ तथा नागौर जिले के मेड़ता सिटी में ओले गिरे हैं। आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का यलो अलर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Hailrom in Rajasthan: राजस्थान में मौसम मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव आया है। यहां इसके चलते कोटा जिले के मंडाना, जैसलमेर के मोहनगढ़ तथा नागौर जिले के मेड़ता सिटी में ओले गिरे हैं। आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
जयपुर: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान में भी 26 सिंतबर की शाम से इसका खास असर दिखने लगा है। मौसम तंत्र के सिस्टम में हए बदलाव के कारण राजस्थान के मौसम मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव आया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इसी के चलते मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
कोटा जैसलमेर नागौर में गिरे ओले
मिली जानकारी के अनुसार बीते शाम से ही प्रदेश के विभिन्न अंचलों में मौसम अचानक बदल गया। कोटा जिले के मंडाना, जैसलमेर के मोहनगढ़ तथा नागौर जिले के मेड़ता सिटी में शनिवार शाम को तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा, नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।
26 सितंबर को सर्वाधिक बारिश इन जिलों में हुई
झुंझुनूं: 6 मिमी
प्रतापगढ़ (सुहागपुरा): 5 मिमी
हनुमानगढ़ (संगरिया): 1.5 मिमी
नागौर (मूंडवा): 1 मिमी
जालोर, डूंगरपुर और माउंट आबू: 0.5-0.5 मिमी
राजस्थान में कई स्थानों पर तापमान में 1 से 5 डिग्री तक की गिरावट
अचानक हुई इस मौसमी हलचल से राज्य के अधिकांश प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और पिलानी (झुंझुनूं) में पारे में उल्लेखनीय कमी देखी गई।
राजस्थान के प्रमुख स्थानों का तापमान
राजस्थान के दो से तीन दिनों तक रहेगी बादलों की आवाजाही
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी भागों में अगले दो से तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जयपुर, अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


