राजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: कोटा और जैसलमेर में ओले गिरे; कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक गिरा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Rain Yellow Alert & Temperature Drops राजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:कोटा और जैसलमेर में ओले गिरे; कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक गिरा - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Rain Yellow Alert & Temperature Drops
राजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:कोटा और जैसलमेर में ओले गिरे; कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक गिरा
- कॉपी लिंक
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। 16 जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है।
शनिवार को कोटा जिले के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा में दोपहर बाद हल्के बादल छाए।
मौसम के इस बदलाव से राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान गिर गया और गर्मी से राहत रही। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पिलानी (झुंझुनूं), बीकानेर के अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई।
शनिवार को झुंझुनूं में 6, हनुमानगढ़ के संगरिया में 1.5, जालोर, डूंगरपुर व माउंट आबू में 0.5-0.5, नागौर के मूंडवा में 1 और प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 5MM बारिश हुई।
पारा 5 डिग्री तक गिरा
पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ, जिससे हवा का पैटर्न बदला और तापमान में गिरावट हुई। कई शहरों का तापमान 1 से लेकर 5 डिग्री तक गिर गया।
सबसे ज्यादा गिरावट सिरोही में हुई, जहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया। शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ।
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल
जयपुर में शनिवार को दिनभर मौसम ड्राई रहा। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल छाए, जिससे धूप कमजोर रही। यहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यहां बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
अजमेर में शनिवार सुबह से दिनभर धूप खिली रही। शाम को बादल छाए, लेकिन बरसात नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबादी हो सकती है।
अलवर में शनिवार सुबह धूप खिली रही। दोपहर में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी का असर कम हुआ। हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।
सीकर में शनिवार को दिनभर तेज धूप और उमस का मौसम रहा। शाम को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए। सीकर में पिछले एक सप्ताह से मौसम ड्राई बना हुआ है। सीकर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा में शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम को अचानक मौसम बदला। तेज हवा चलने लगी। कोटा जिले के मंडाना में बारिश के साथ ओले गिरे। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
उदयपुर में शनिवार को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह करीब 9 बजे से ही तेज धूप हो गई। दोपहर में गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर में शनिवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है।
- ट्रक की टक्कर से सरकारी स्कूल के लेक्चरर की मौत: छुट्टी के बाद लौट रहे थे घर; रोजाना कार में जाते थे, आज बाइक पर गए
- गहलोत बोले-BJP निकायों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी: जनता में धारणा, भाजपा ने धनबल से बनाए मेयर-चेयरमैन, पहली बार सत्ता का ऐसा दुरुपयोग हुआ
- 636 बदमाशाें की 220 करोड़ की काली कमाई: पुलिस ने तैयार की फार्महाउस, बंगलों, लग्जरी कारों की लिस्ट; लॉरेंस-रोहित जैसी गैंग के क्रिमिनल रडार पर
- बात खरी हैआंखों पर पट्टी बांध दे मारा 'हथौड़ा': पूर्व मंत्री बोले- 'लाल डायरी में लिख लो'; गहलोतजी ने नहीं किया 'मायूस'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


