16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, जयपुर की कोचिंग में छात्र के मजाकिया अंदाज पर टीचर का फूटा गुस्सा
दो दिन पहले की घटना जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर रिद्धि सिद्धि तिराहे के पास कलाम एकेडमी का सेंटर है जहां क्लास लगती है। इस सेंटर पर दो दिन पहले जब क्लास चल रही थी। तब एक शिक्षक प्रवीण दान चारण ने भरी क्लास में एक छात्र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
दो दिन पहले की घटना
जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर रिद्धि सिद्धि तिराहे के पास कलाम एकेडमी का सेंटर है जहां क्लास लगती है। इस सेंटर पर दो दिन पहले जब क्लास चल रही थी। तब एक शिक्षक प्रवीण दान चारण ने भरी क्लास में एक छात्र को पीट दिया। शिक्षक प्रवीण दान चारण ने छात्र के एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। फिर छात्र को पैर से लात मारकर क्लास से बाहर निकाल दिया गया। घटना के दौरान क्लास में बैठे कुछ छात्रों ने शिक्षक की इस हरकत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अगले दिन दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए।16 सेकंड में 7 थप्पड़, दूसरे वीडियो में लात
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं। उनमें पहला वीडियो महज 16 सेकंड का है। इस 16 सेकंड में कलाम एकेडमी के शिक्षक प्रवीण दान चारण ने स्टूडेंट को 7 थप्पड़ मारे। दूसरा वीडियो सिर्फ 13 सेकंड का है। इस वीडियो में चारण स्टूडेंट को लात मारते हुए क्लास में बाहर निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले छात्रों ने डर के मारे छिपकर वीडियो बनाए होंगे। कुल कितने थप्पड़ मारे गए। यह तो क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा।कलाम एकेडमी ने निकाला चारण
कोचिंग सेंटर में पढाने वाले शिक्षक प्रवीण दान चारण जिसने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसे एकेडमी से बाहर निकाल दिया गया है। इसकी जानकारी एकेडमी की ओर से अपने टेलीग्राम चैनल के जरिए छात्रों में साझा की है। कलाम एकेडमी की ओर से कहा गया कि विद्यार्थी के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी तरीके से स्वीकार नहीं है। आरोपी शिक्षक प्रवीण दान चारण को तुरंत निष्कासित कर दिया गया है।
पढें टेलीग्राम चैनल पर क्या मैसेज लिखा कलाम एकेडमी ने
प्रिय विद्यार्थियों,
जयपुर सेंटर की एक कक्षा में शिक्षक प्रवीण दान चारण द्वारा एक विद्यार्थी के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया। किसी भी विद्यार्थी के साथ किया गया ऐसा व्यवहार किसी भी तरीके से स्वीकार्य नहीं हो सकता। इस घटना ने हमें भी उतना ही व्यथित किया, जितना उस विद्यार्थी और उसके परिवार को। मारपीट की यह घटना उक्त शिक्षक का व्यक्तिगत व्यवहार है। कलाम एकेडमी प्रबंधन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है तथा पीड़ित विद्यार्थी के साथ साथ सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से उक्त शिक्षक द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार हेतु क्षमाप्रार्थी है। साथ ही संस्थान भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की घटना का दोहराव न होने का आश्वासन देती है। दिन में हुई इस घटना के संज्ञान में आते ही संस्था ने उक्त शिक्षक को तुरंत प्रभाव से उसी समय निष्कासित कर दिया है। कलाम के लिए विद्यार्थी केवल एक रोल नंबर, एक बैच या एक क्लास का हिस्सा नहीं है। वह हमारे परिवार का सदस्य है। किसी भी विद्यार्थी के सम्मान, गरिमा और आत्मसम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। गलती चाहे किसी से भी हो, संस्था हमेशा अपने विद्यार्थियों के हित और सम्मान के साथ खड़ी रहेगी। आप हमारे विद्यार्थी ही नहीं, इस परिवार का हिस्सा हैं। सादर, कलाम परिवार।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


