उदयपुर में 16 राउंड में होगी काउंटिंग: नगर निगम के 80 वार्डों का रिजल्ट आएगा, हर राउंड में 5 वार्डों का आएगा रिजल्ट - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Nagar Nigam Election Results | Live Counting Update RCA उदयपुर में 16 राउंड में होगी काउंटिंग:नगर निगम के 80 वार्डों का रिजल्ट आएगा, हर राउंड में 5 वार्डों का आएगा रिज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Nagar Nigam Election Results | Live Counting Update RCA
उदयपुर में 16 राउंड में होगी काउंटिंग:नगर निगम के 80 वार्डों का रिजल्ट आएगा, हर राउंड में 5 वार्डों का आएगा रिजल्ट
- कॉपी लिंक
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएगा। हर राउंड में 5 वार्डों का रिजल्ट आएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय (RCA) में होगी। नगर पालिकाओं की मतगणना वहीं होगी।
नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्मिकों को सुबह 6.30 बजे तक गणना स्थल पर अपनी उपस्थिति देना अनिवार्य है।
नगर निगम के 80 वार्डों की गणना के लिए 5 गणना कक्ष तय किए गए हैं। अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउण्ड होंगे। प्रत्येक राउण्ड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे।
इसमें नगर निगम क्षेत्र में 16-16 वार्डों के लिए तय किए गए सहायक रिटर्निंग अधिकारी वार वार्डों की ईवीएम गणना के लिए लेकर आएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया- वल्लभनगर, मावली, भीण्डर, कानोड़ और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं की मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालय पर स्थापित वितरण एवं संग्रहण केंद्र पर ही होगी। उक्त सभी स्थलों पर एक-एक गणना कक्ष स्थापित करते हुए 5-5 टेबल लगाई गई हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया- मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। मतगणना स्थल पर त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गणना स्थल पर अधिकृत पास धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा, अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इसके अलावा गणना केंद्र पर मोबाइल ले जाना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
हर वार्ड के लिए रहेंगे अलग एजेंट
एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने बताया- मतगणना के दौरान गणना कक्ष में प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहेंगे। उनके सामने ही पूर्ण पारदर्शिता के साथ गणना की प्रक्रिया की जाएगी।
उदयपुर नगर निगम चुनाव की ये खबरें भी पढ़े….
नगर निगम चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में शैक्षणिक योग्यता (पूरी खबर पढ़े…)
उदयपुर नगर निगम चुनाव में 11 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके दामन पर कानूनी मुकदमों के दाग लगे हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)
उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 से चाय का ठेला लगाने की पत्नी को मौका उतारा है। (पूरी खबर पढ़ें…)
भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में बड़े चेहरों में वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, दिनेश भट्ट और अतुल चंडालिया को मैदान में उतारा हैं।(पूरी खबर पढ़ें…)
उदयपुर नगर निगम चुनाव में BJP और कांग्रेस ने Gen-Z को भी चुनावी मैदान में उतारकर युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। (पूरी खबर पढ़ें…)
उदयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार छात्रसंघ राजनीति में अपनी पहचान बना चुके चेहरे भी मैदान हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)
उदयपुर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे BJP और कांग्रेस के करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है (पूरी खबर पढ़ें…)
जानिए उदयपुर नगर निगम में आपका वार्ड किस इलाके में (पूरी खबर पढ़ें…)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


