होमक्राइमजयपुर कमिश्नरेट में 17 एसीपी बदले, साइबर क्राइम पर फोकस; 3 अफसर R4C में लगाए - Jaipur News
क्राइम

जयपुर कमिश्नरेट में 17 एसीपी बदले, साइबर क्राइम पर फोकस; 3 अफसर R4C में लगाए - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 17 ACPs Replaced In Jaipur Commissionerate, Focus On Cyber Crime; 3 Officers Posted To R4C जयपुर कमिश्नरेट में 17 एसीपी बदले, साइबर क्राइम पर फोकस; 3 अफसर R4C में लगाए - कॉपी ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 12:15 am बजे
जयपुर कमिश्नरेट में 17 एसीपी बदले, साइबर क्राइम पर फोकस; 3 अफसर R4C में लगाए - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- 17 ACPs Replaced In Jaipur Commissionerate, Focus On Cyber Crime; 3 Officers Posted To R4C

जयपुर कमिश्नरेट में 17 एसीपी बदले, साइबर क्राइम पर फोकस; 3 अफसर R4C में लगाए

- कॉपी लिंक

आगामी चुनावों को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार देर रात एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ ने दो तबादला सूची जारी करते हुए 171 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इसी आदेश में पूर्व में 8 जून को जारी की गई तबादला सूची से 10 डिप्टी एसपी के तबादल

आदेशानुसार जयपुर कमिश्नरेट में आरपीएस जेठू सिंह को एसीपी सोढाला, दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर, जितेन्द्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर, कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं, दरजा राम बोस को एसीपी सदर, डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को एसीपी मालवीय नगर, दीपक कुमार खण्डेलवाल को एसीपी सांगानेर, धर्मेद्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू, ओम प्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली, नेहा राव को एसीपी यातायात साउथ सेकंड, कमल कुमार मीना को एसीपी यातायात नॉर्थ, नरेन्द्र कुमार को एसीपी महिला अनुसंधान सैल कमिश्नरेट, संजय कुमार आर्य को एसीपी मैट्रो, नरेन्द्र कुमार को एसीपी कंट्रोल रूम, संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम प्रथम व हेमराज एसीपी साइबर क्राइम सेकंड के पद पर लगाया है।

- इनके साथ ही आरपीएस रामसिंह, आदित्य पूनियां व प्रियंका को राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आर4सी) में लगाया है। मालवीय नगर एसीपी लगे विनोद कुमार शर्मा को जीआरपी में डिप्टी जयपुर व आमेर एसीपी सुरेन्द्र राणावत को आरएसी की 5वीं बटालियन में सहायक कमाण्डेंट लगाया है।

- लंबे समय से जांच अधिकारियों की कमी से जूझ रही एसओजी में की एसआईटी में भी 3 डिप्टी एसपी पिन्टू कुमार, खेमाराम बिजारणियां व देवेन्द्र प्रताप को लगाया है।

- इसके अलावा 6 जून को जारी की गई तबादला सूची ने डिप्टी एसपी अनिल जसोरिया, अब्दुल रहमान, हजारी लाल खटाना, विजय कुमार आर्य, सुरेन्द्र कुमार, मनीष कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार दायमा, सुरेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार जाटव व रमेश कुमार पारीक का किया हुआ तबादला निरस्त कर दिया।

जयपुर निगम से 5 आरएएस हटाए, नई पोस्टिंग दी ही नहीं

राज्य सरकार ने मंगलवार को जारी आरएएस तबादला सूची में जयपुर नगर निगम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। सूची में नगर निगम जयपुर में तैनात पांच आरएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, मनोज कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, दिलीप सिंह और डॉ. मिलन मीणा शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सूची में निगम जयपुर में इन अधिकारियों के स्थान पर किसी नए आरएएस अधिकारी की पोस्टिंग नहीं की गई है। इससे निगम में आरएएस अधिकारियों की कमी हो गई है। आने वाले दिनों में काम भी प्रभावित होगा, क्योंकि पहले अधिकारियों को दो-दो विंग का अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है। चारों अधिकारियों को अलग-अलग पदों पर लगाया गया है। ऐसे में निगम के प्रशासनिक और जोन स्तर के कामकाज पर इसका असर पड़ सकता है।

- अशोक कुमार शर्मा- उपायुक्त, निगम से अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली-बहरोड़।

- मनोज कुमार वर्मा- उपायुक्त, नगर निगम जयपुर से उपखंड अधिकारी, सीकर।

- प्रवीण कुमार- उपायुक्त, निगम जयपुर से अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अजमेर।

- डॉ. मिलन मीणा- उपायुक्त, नगर निगम जयपुर से उप निदेशक (प्रशासन), एवीएनएल, जयपुर।

- दिलीप सिंह- उपायुक्त, नगर निगम जयपुर से एसडीओ, चित्तौड़गढ़।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें