जोधपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Yellow Alert जोधपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Yellow Alert
जोधपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में तीन दिन तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त तक बारिश हो सकती है। मंगलवार को दिन में बादल छाए रहे और रात को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले रविवार को 3.5 एमएम बारिश हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा।
मानसून की 17 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 188.3 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 171.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 17.2 फीसदी कम है।
आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 13 और अगस्त को भी हल्की बारिश की चेतावनी है। लेकिन, 14 से 16 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा।
- रूणिचा एक्सप्रेस 24 सितंबर तक बदले रूट से चलेगी: पांच स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव; जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त को
- चलती ट्रेन से महिला का पर्स खींचने वाला गिरफ्तार: मोबाइल-ज्वेलरी किए थे चोरी, एक साल से फरार था आरोपी; पहले से कई केस दर्ज
- बदमाशों ने बस में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग: ग्रामीण रूट पर चलने वाली बस को लेकर रंजिश; घटना का CCTV आया सामने
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अलवर में राजेश कुमार कसाना होंगे सीओ सिटी: अंगद शर्मा को सौंपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी; मनीष शर्मा समेत कई अफसरों को नई पोस्टिंग - Alwar News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी, जाम जैसे हालात: चित्तौड़गढ़ में बांध टूटने से 300 बीघा खेत डूबे, बांसवाड़ा और नागौर में सड़कें-पार्क डूबे - Jaipur News

राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोपी पकड़े - Barmer News


