जयपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, 18 बच्चे घायल; 9 जयपुर रेफर
जयपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, 18 बच्चे घायल; 9 जयपुर रेफर जयपुर के जोबनेर में स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर से 18 बच्चे घायल हुए। 8-9 बच्चों को जयपुर रेफर किया गया। प…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, 18 बच्चे घायल; 9 जयपुर रेफर
जयपुर के जोबनेर में स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर से 18 बच्चे घायल हुए। 8-9 बच्चों को जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर जिले के जोबनेर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूल बस में सवार 18 बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद बस में फंसे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
हादसा सुबह करीब 9:30 बजे जोबनेर-आसलपुर महला मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जोबनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
18 बच्चे घायल, कई को गंभीर चोटें
जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान सहाय के अनुसार, टैगोर विद्या मंदिर स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में ड्राइवर, कंडक्टर और एक स्कूल स्टाफ सहित करीब 40 बच्चे सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बस की टक्कर हो गई।
हादसे में बस सवार 18 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें दो बच्चों के सिर में चोट लगी, जबकि तीन बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। एक बच्चे के हाथ में चोट आई है। सिर में चोट लगने से दो बच्चों के खून बहने के कारण बस के अंदर जगह-जगह खून फैल गया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 से 9 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है।
यह भी पढें- राजस्थान में प्रसूताओं की मौत: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ ने कराई डिलीवरी, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस पलटी हुई थी और कई बच्चे उसके अंदर फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।
सड़क पर लगा जाम, दोनों वाहन कब्जे में
हादसे के बाद जोबनेर-महला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और स्कॉर्पियो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चित्तौड़गढ़ से खाटूश्यामजी जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर स्कूल बस से टकराई। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और दोनों वाहनों की गति सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: दिल्ली का मौसम बिगड़ा तो जयपुर डायवर्ट हुई इंडिगो फ्लाइट, हनुमान बेनीवाल भी उड़ान को लेकर परेशान

Jaipur News: पानी की टंकी पर चढ़े तीन नर्सिंगकर्मी दे रहे आत्मदाह की चेतावनी; सिविल डिफेंस की टीम मौके पर

ओबीसी में जाट सबसे ताकतवर, 22 हजार परिवार राजनीति-नौकरी में: गुर्जर दूसरे नंबर पर, सपेरा जाति की कोई हिस्सेदारी नहीं; पहली बार राजस्थान की 92 जातियों की स्थिति - Rajasthan News


