183 RAS के बाद RPS के तबादले! 123 डिप्टी एसपी के तबादले, यहां देखें लिस्ट
अधिकतर अफसरों से जिले बदले इस ट्रांसफर लिस्ट में एक खास बात है। अमूमन हम देखते हैं कि डिप्टी एसपी स्तर के कई अधिकारियों के ट्रांसफर एक ही जिले में दूसरे सर्किल (वृत्त) में कर दिया जाता है लेकिन इस तबादला सूची में पुलिस अ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
अधिकतर अफसरों से जिले बदले
इस ट्रांसफर लिस्ट में एक खास बात है। अमूमन हम देखते हैं कि डिप्टी एसपी स्तर के कई अधिकारियों के ट्रांसफर एक ही जिले में दूसरे सर्किल (वृत्त) में कर दिया जाता है लेकिन इस तबादला सूची में पुलिस अधिकारियों के जिले बदले गए हैं। या यूं कह सकते हैं कि डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर जिले से बाहर किए गए हैं। जयपुर जिले में तैनात अफसरों में कुछ अफसर ऐसे हैं जिन्हें आयुक्तालय से हटाकर पुलिस मुख्यालय में लगा दिया गया है। ज्यादातर तबादले जिलों से बाहर ही किए गए हैं।जयपुर कमिश्नरेट में व्यापक तबादले
इस ट्रांसफर लिस्ट में जयपुर आयुक्तालय के कई अफसरों के नाम हैं। आठ पुलिस अफसर ऐसे हैं जिन्हें जयपुर आयुक्तालय से बाहर किया गया है जबकि 13 अफसर ऐसे हैं जिन्हें जयपुर आयुक्तालय में एंट्री मिली है। एक पुलिस अधिकारी दीपक खंडेलवाल ऐसे अफसर हैं जिनका सर्किल बदला है। अब तक वे बगरू एसीपी थे। अब बगरू के बजाय सांगानेर एसीपी लगाया गया है।जयपुर आयुक्तालय से बाहर गए ये अफसर
विनोद कुमार शर्मा - एसीपी मालवीय नगर से जीआरपीआदित्य पूनिया - एसीपी अशोक नगर से आर4सी पीएचक्यू
धर्मवीर सिंह - एसीपी सदर से जीआरपी बीकानेर
सत्येंद्र नेगी - एसीपी सोडाला से अजमेर ग्रामीण
राजेंद्र कुमार रावत - जयपुर ट्रैफिक से डीडवाना कुचामन
हंसराज बैरवा - शास्त्री नगर से सवाई माधोपुर
रामसिंह - मेट्रो से आर4सी पीएचक्यू
सुरेंद्र सिंह - आदर्श नगर से हिंडौन सिटी करौली
इन पुलिस अधिकारियों को मिली जयपुर आयुक्तालय में एंट्री
नरेंद्र कुमार - ट्रैफिक पुलिस भरतपुर से एसीपी कंट्रोल रूम जयपुरहेमराज - वृत्ताधिकारी देवली टोंक से एसीपी साइबर क्राइम जयपुर आयुक्तालय
जेठू सिंह - डीडवाना कुचामन से एसीपी सोडाला
संजय कुमार आर्य - बूंदी से जयपुर मेट्रो
दिलीप कुमार मीणा - लक्ष्मणगढ़ सीकर से शास्त्री नगर जयपुर
संग्राम सिंह - वृत्ताधिकारी कोलायत बीकानेर से एसीबी साइबर क्राइम प्रथम आयुक्तालय
जितेंद्र सिंह - ट्रैफिक अलवर से एसीपी आदर्श नगर जयपुर
कृष्णा राज जांगिड़ - वृत्ताधिकारी धौलपुर से एसीपी चौमू, जयपुर
दरजा राम बोस - वृत्ताधिकारी सुजानगढ़ चूरू से एसीपी सदर जयपुर
नरेंद्र कुमार - जीआरपी जयपुर से महिला सैल आयुक्तालय जयपुर
पूनम - वृत्ताधिकारी कोटा शहर से एसीपी अशोक नगर जयपुर
शिवदयाल बलाई - सीआईडी सीबी से एसीपी मालवीय नगर जयपुर
धर्मेंद्र कुमार शर्मा - वृत्ताधिकारी दौसा से एसीपी बगरू जयपुर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


