1856 बागियों ने बिगाड़ा गणित: जयपुर, जोधपुर सहित 16 निकायों में बगावत हावी, आज बागियों को मनाने का अंतिम दिन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 1856 Rebels Spoiled The Math 1856 बागियों ने बिगाड़ा गणित:जयपुर, जोधपुर सहित 16 निकायों में बगावत हावी, आज बागियों को मनाने का अंतिम दिन - कॉपी लिंक राजस्थान के सभी 309 निकायों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 1856 Rebels Spoiled The Math
1856 बागियों ने बिगाड़ा गणित:जयपुर, जोधपुर सहित 16 निकायों में बगावत हावी, आज बागियों को मनाने का अंतिम दिन
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सभी 309 निकायों में इस बार दोनों दलों के बागी किरकिरी कर रहे हैं। चुनावी समीकरण बदलकर रख दिए हैं। सबसे चर्चित बागी 16 शहरों में हैं। जयपुर में ही 953 निर्दलीयों ने नामांकन भरे, इनमें से करीब 209 कांग्रेस या बीजेपी के बागी हैं। जोधपुर में 138 बागी बताए जा रहे हैं। 16 चर्चित शहरों में 1856 बड़े बागियों ने इस बार गणित बिगाड़ रखी है।
इस तरह 2026 में बीजेपी और कांग्रेस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष नहीं, बल्कि अपने ही बागी हैं। बीजेपी के लिए जयपुर, श्रीगंगानगर, बालोतरा और निम्बाहेड़ा जैसे इलाकों में ज्यादा बगावत दिख रही। वहीं कांग्रेस के लिए जयपुर, जोधपुर, बालोतरा, जैसलमेर और बाड़मेर में ज्यादा असंतोष है। टिकट नहीं मिलने के बाद दोनों दलों के सैकड़ों नाराज दावेदार निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। बागियों को बिठाने, मनाने के लिए गुरुवार का दिन अंतिम मौका है।
(आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। कल निर्दलीयों को सिंबल मिलेगा।)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


