गोंडा में अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा: राजस्थान के 2 आरोपी गिरफ्तार,1 लाख नकद व दस्तावेज बरामद; ठगी के पैसों से जी रहे थे लग्जरी लाइफ - Gonda News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gonda - Gonda Cyber Fraud Case | Rajasthan Gang Arrested For Online Scam गोंडा में अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा:राजस्थान के 2 आरोपी गिरफ्तार,1 लाख नकद व दस्तावेज बरामद;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Gonda Cyber Fraud Case | Rajasthan Gang Arrested For Online Scam
गोंडा में अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा:राजस्थान के 2 आरोपी गिरफ्तार,1 लाख नकद व दस्तावेज बरामद; ठगी के पैसों से जी रहे थे लग्जरी लाइफ
- कॉपी लिंक
गोंडा साइबर थाने की पुलिस ने आज बुधवार देर शाम 5 बजे अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी कमल खड़का और करण सिंह शेखावत के रूप में हुई है। इन पर आवास विकास कॉलोनी के राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव से 5 लाख 23 हजार 600 रुपये की ठगी का आरोप है।
राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गोंडा साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रैवल साइट के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर ठगी करते थे। वे पीड़ितों के मोबाइल पर आने वाले मैसेज को अपने नंबर पर डायवर्ट कर खातों से पैसे म्यूल खातों में ट्रांसफर करते थे।
ठगी के पैसों से आरोपी एफडी करवाते थे और डिजिटल क्रेडिट कार्ड बनवाते थे। इन पैसों का उपयोग महंगे होटलों की बुकिंग, सोने-चांदी के आभूषण खरीदने और लग्जरी जीवनशैली जीने में करते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि वे फ्लाइट टिकट बुक करते थे और महंगे होटलों में रुकते थे।
10 अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले
गोंडा साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव और साइबर एक्सपर्ट मोहन यादव ने पीड़ित राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अब तक 2 लाख 37 हजार रुपये वापस कराए हैं। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस को इनके पास से 10 अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
कहीं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक और सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि गोंडा साइबर थाना के प्रभारी सत्य प्रकाश और उनकी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
ठगी करके यह आरोपी लग्जरी लाइफ का जीवन जी रहे थे महंगे होटलों की बुकिंग का जेवरात खरीद रहे थे आज गिरफ्तार करके इन दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी पहले भी राजस्थान और हरियाणा में जेल जा चुके हैं उनके पूरे गिरोह की जांच की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Ujjain News: महिला से शोषण के आरोपी महामंडलेश्वर ज्ञानदास की तलाश में राजस्थान पहुंची पुलिस, कई जगह दबिश

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला परिवार जांच के दायरे में, पुलिस ने महिला का 1 करोड़ रुपये का घर जब्त किया

Rajasthan politics: बेस्ट CM! राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा के गहलोत पर 'मुहर' लगाने के मायने क्या ?


