रेवाड़ी में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 2.2 लाख: लिंक भेजकर ऐप इंस्टॉल कराई, टॉस्क पूरा कराया, राजस्थान का रहने वाला युवक अरेस्ट - Bawal News
- Hindi News - Local - Haryana - Rewari - Bawal - Rewari Cyber Fraud Arrest | Work From Home Task Scam Rajasthan Man रेवाड़ी में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 2.2 लाख:लिंक भेजकर ऐप इंस्टॉल कराई, टॉस्क पूरा कराया, राजस्थान…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rewari
- Bawal
- Rewari Cyber Fraud Arrest | Work From Home Task Scam Rajasthan Man
रेवाड़ी में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 2.2 लाख:लिंक भेजकर ऐप इंस्टॉल कराई, टॉस्क पूरा कराया, राजस्थान का रहने वाला युवक अरेस्ट
- कॉपी लिंक
साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के सउओ की ढाणी निवासी मनोज उर्फ मानाराम के तौर पर हुई है। वह फिलहाल अंबेडकर कॉल
पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को हिसार के भैणी अमीरपुर गांव के रहने वाले अमरजीत ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था वह सेक्टर-4ए धारूहेड़ा में किराए पर रहते हैं। अमरजीत ने बताया कि 13 जनवरी को उन्हें एक मैसेज मिला था। मैसेज में वर्क फ्रॉम होम के जरिए पैसे कमाने के लिए एक लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया था।
टॉस्क पूरा करने पर मिले रुपए
उन्होंने लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराया, जिसके बाद उन्हें 66 रुपए मिले। इसके बाद लिंक के जरिए इंस्टॉल हुई ऐप पर उन्होंने 100 रुपए जमा कराए, बदले में उन्हें 230 रुपए मिले। ज्यादा टास्क करने के लिए उनसे 900 रुपए जमा कराए गए, जिसके बाद उन्हें 2036 रुपए मिले।
इसके बाद अमरजीत ठगों के जाल में फंसते चले गए। आरोपियों ने उनसे कई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 2 लाख 02 हजार 365 रुपए जमा करा लिए। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उनसे और पैसे जमा कराने को कहा गया। तब उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
यूपी के बहराइच निवासी व्यक्ति के खातें में गई ठगी की रकम
इसके बाद पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि इस साइबर ठगी में यूपी के श्रावस्ती जिले के जमुना बाजार बरगदहा निवासी राजू अली का बैंक खाता भी इस्तेमाल किया गया था। पुलिस इस मामले में राजू अली को मुंबई से और यूपी के बहराइच जिले के अकबरपुर निवासी एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
तीसरे आरोपी मनोज उर्फ मानाराम के खाते में ठगी की रकम से 90 हजार 600 रुपए जमा हुए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


