दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर लगा लंबा जाम, 2 गाड़ियों के पंचर होते ही 4 KM तक रेंगते दिखे वाहन - delhi jaipur highway hits a standstill 2 flat tires cause massive traffic jam vehicles crawl for 4 km
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर लगा लंबा जाम, 2 गाड़ियों के पंचर होते ही 4 KM तक रेंगते दिखे वाहन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो मालवाहक गाड़ियों के पंचर होने से करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। द्वारका एक्सप्रेसवे ...और पढ़ें HighL…

सौजन्य से:- Jagran
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर लगा लंबा जाम, 2 गाड़ियों के पंचर होते ही 4 KM तक रेंगते दिखे वाहन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो मालवाहक गाड़ियों के पंचर होने से करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। द्वारका एक्सप्रेसवे ...और पढ़ें
HighLights
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो मालवाहक गाड़ियां पंचर हुईं।
- द्वारका एक्सप्रेसवे कट के पास लगा एक घंटे का जाम।
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर दो मालवाहक गाड़ियों के पंचर होने से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
जयपुर से दिल्ली की तरफ द्वारका एक्सप्रेसवे कट के पास एक पिकअप और छोटा हाथी गाड़ी अचानक पंचर हो गई। दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी रह गईं, जिससे पीछे आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई और उनकी रफ्तार थम गई।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और...
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों की स्टेपनी बदलवाकर उन्हें सड़क से हटवाया और रवाना किया। लेकिन तब तक हाईवे पर यातायात का दबाव काफी बढ़ चुका था।
सेक्टर-37 से खेड़कीदौला टोल तक करीब चार किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। कई वाहन चालकों ने सर्विस लेन का सहारा लिया, जिससे वहां भी भीड़ लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


