राजस्थान: भीलवाड़ा में भजनलाल का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, 2 किमी रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम
{"_id":"6a9c344d15c6a4d91c055b7d","slug":"bhilwara-bhajan-lal-sharma-road-show-bjp-rajasthan-local-body-election-september-11-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भीलवाड़ा में भजनलाल का चुन…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a9c344d15c6a4d91c055b7d","slug":"bhilwara-bhajan-lal-sharma-road-show-bjp-rajasthan-local-body-election-september-11-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भीलवाड़ा में भजनलाल का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, 2 किमी रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भीलवाड़ा में भजनलाल का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, 2 किमी रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
Sat, 05 Sep 2026 08:58 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:58 PM IST
सार
Rajasthan News: भीलवाड़ा में नगरीय निकाय चुनाव से चार दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। रोड शो में जिले की 10 नगर पालिकाओं के भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से महज चार दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा की सड़कों पर उतरकर भाजपा के पक्ष में चुनावी ताकत दिखाई। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद विशेष रूप से तैयार किए गए प्रचार रथ पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की।
रिमझिम बारिश में निकला कारवां
हल्की रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो शहर की सियासी फिजा चुनावी रंग में रंग गई। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बारिश के बीच स्वागत के लिए पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे इस दौरान ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘भजनलाल शर्मा जिंदाबाद’ के नारों से शहर गूंजता रहा।
दो किमी का रोड शो
मुख्यमंत्री का रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा रहा। इसकी शुरुआत सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सांगानेरी गेट, पुरानी धान मंडी, बड़ा मंदिर और फूल मंडी होते हुए महाराणा टॉकीज के बाहर पहुंचा, जहां रोड शो का समापन हुआ। ऐतिहासिक बड़ा मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीचारभुजानाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। पूरे रोड शो मार्ग पर भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग नजर आए।
विज्ञापन
फूल मालाओं से सजा प्रचार रथ
मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए विशेष प्रचार रथ तैयार किया गया था। रथ को फूल मालाओं से सजाया गया। रथ के आगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की तस्वीर लगाई गई थी। इसी रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री ने शहर में रोड शो किया। मुख्यमंत्री के साथ रथ में लोकसभा सचेतक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी और पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी मौजूद रहे।
जिले की 10 नगर पालिका प्रत्याशी और कार्यकर्ता हुए शामिल
रोड शो में जिले की सभी 10 नगर पालिकाओं के भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हुए। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री के साथ कदमताल की। खुली कार में विधायक गोपाल खंडेलवाल, उदयलाल भड़ाना, जब्बर सिंह सांखला, डॉ. लालाराम बैरवा और गोपीचंद मीणा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम रहा।
11 सितंबर को होगा मतदान
नगरीय निकाय चुनाव के मतदान में अब महज चार दिन शेष हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का भीलवाड़ा दौरा और रोड शो भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दौर का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। खास बात यह रही कि बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने भाजपा के चुनावी उत्साह को प्रदर्शित किया। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री के इस रोड शो का असर 11 सितंबर को होने वाले मतदान में कितना दिखाई देता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted