होमक्राइमराजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोपी पकड़े - Barmer News
क्राइम

राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोपी पकड़े - Barmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Barmer - Balotra HPCL Refinery Crude Oil Theft | Gujarat ATS Rajasthan Police राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी:6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोप…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी:  6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोपी पकड़े - Barmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Barmer

- Balotra HPCL Refinery Crude Oil Theft | Gujarat ATS Rajasthan Police

राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी:6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोपी पकड़े

- कॉपी लिंक

बालोतरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से दो टैंकर क्रूड ऑयल चुरा लिया। इसके लिए आरोपी करीब 6 महीने से पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे। बंजर जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन में सेंध लगाई और उसमें वाल्व लगाकर ऑयल चोरी करते थे।

गुजरात एटीएस ने पुलिस की मदद से 10 अगस्त को क्रूड ऑयल चोरी करने वाले गिरोह के 8 आरोपियों को पकड़ा था। इनसे पूछताछ के बाद बालोतरा से तेल चोरी करने का खुलासा हुआ। आरोपियों ने 2 टैंकर क्रूड ऑयल बेच दिया। पुलिस अब चोरी के तेल की सप्लाई और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

क्रूड ऑयल चोरी करने की सूचना मिली थी

एटीएस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गुजरात और राजस्थान के कुछ लोग मिलकर बालोतरा में बंजर जमीन से गुजर रही एचपीसीएल की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करते हैं। चोरी किया गया क्रूड ऑयल अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बेचने की साजिश की जा रही थी।

टीम ने हाईवे पर गुजरात के कुवाडवा के पास सोखड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर 10 अगस्त को राजकोट जिले के धोराजी निवासी जयराज सिंह (34) को डिटेन किया। उसके कब्जे से क्रूड ऑयल मिला। पूछताछ में जयराज सिंह ने बताया कि वह क्रूड ऑयल बालोतरा जिले के कालूड़ी गांव से लेकर आया था।

पाइपलाइन में लगाया था वाल्व

आरोपी जयराज सिंह को जसोल (बालोतरा) थाने ले जाया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि कालूड़ी गांव में बंजर जमीन पर गहरा गड्ढा खोदकर HPCL की पाइपलाइन में पंचर किया था। इसमें वाल्व लगाकर क्रूड ऑयल चोरी करते थे।

इसके बाद पुलिस ने एचपीसीएल अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस को साथ लेकर मौके पर जांच की गई तो पाइपलाइन में वाल्व लगा मिला। रिफाइनरी सिक्योरिटी सुपरवाइजर श्रवण कुमार जाट की शिकायत पर जसोल थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बालोतरा में ढाबे से पकड़े अन्य आरोपी

एटीएस टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से साजिश में शामिल 7 अन्य आरोपियों को 10 अगस्त की रात को बालोतरा के टापरा गांव के पास एक ढाबे से डिटेन किया। इनमें गुजरात के महेसाणा के नागलपुर निवासी घनश्याम सोनी (54), चालासण निवासी रमेश ठाकोर (41), महेश ठाकोर (32) और जोटाणा निवासी सुरेजी ठाकोर (32) हैं।

इनके अलावा जालोर (राजस्थान) के जसवंतपुरा हाल अहमदाबाद निवासी मुकेश कुमार मेघवाल (44), गुजरात के गांधी नगर के कालोल निवासी रणजीत चोरसिया (48) और यूपी के इटावा के आसपुर निवासी दिलीप यादव (35) को पकड़ा है।

6 महीने से पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे

एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 महीने से पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे। मुख्य आरोपी घनश्याम पाइपलाइन देखने के लिए महेसाणा से जालोर के जसवंतपुरा में मुकेश मेघवाल के घर रुका था।

मुकेश इस मामले में स्थानीय आरोपी है। रेकी के बाद करीब एक महीने से रणजीत, रमेश, सुरेजी, महेश और दिलीप यादव टापरा गांव के पास एक ढाबे पर रुके हुए थे।

एक सप्ताह में दो टैंकर क्रूड ऑयल चुराया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेल चोरी की हालिया घटना 9 अगस्त को हुई थी, जिसका पता 10 अगस्त की रात में चला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह में करीब दो टैंकर ऑयल चोरी किया था। इस क्रूड ऑयल को ब्यावर निवासी गोविंदसिंह चौहान को बेचने की बात भी आरोपियों ने कबूली है।

एटीएस और पुलिस अब पाइपलाइन में पंचर कर वाल्व लगाने, क्रूड ऑयल चोरी करने और उसे बेचने की पूरी साजिश को लेकर जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। चोरी किए गए क्रूड ऑयल को कहां-कहां सप्लाई किया गया।

---

ऑयल चोरी की ये खबरें भी पढ़ें …

इंडियन-ऑयल की पाइपलाइन में तेल चोरी के लिए लगाया वाल्व:40 फीट लंबा पाइप बिछाया, प्रेशर कम मिला तो पहुंची टीम

टोंक के पचेवर थाना क्षेत्र के लड़ी गांव में IOCL की अंडरग्राउंड क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें