जयपुर एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस पर यात्री गिरफ्तार: 2 साल से फरार चल रहा था, इमीग्रेशन अधिकारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Airport Immigration Arrest | Muscat Flight Lookout Notice Case जयपुर एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस पर यात्री गिरफ्तार:2 साल से फरार चल रहा था, इमीग्रेशन अधिकारियों ने पकड़कर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Airport Immigration Arrest | Muscat Flight Lookout Notice Case
जयपुर एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस पर यात्री गिरफ्तार:2 साल से फरार चल रहा था, इमीग्रेशन अधिकारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
- कॉपी लिंक
जयपुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया गया था। यात्री शुक्रवार सुबह मस्कट की फ्लाइट से जयपुर आया था। इमिग्रेशन अधिकारियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री के उतरते ही उसे पकड़ लिया और एय
SHO (एयरपोर्ट) विनोद कुमार ने बताया- सवाई माधोपुर के गांव सुरवाल निवासी शाहरुख (32) पुत्र मोहम्मद हुसैन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। साल-2024 में सवाई माधोपुर के महिला थाने में आरोपी शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस की तलाश के दौरान उसके फरार होने पर लुक आउट नोटस जारी किया गया था। सुबह करीब 10:30 बजे वह मस्कट से फ्लाइट पकड़कर जयपुर आया था। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पहुंचते ही इमीग्रेशन जांच के दौरान अधिकारियों ने उसे पहचान रोक लिया।
अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर वैरिफिकेशन किया। जानकारी सच पाए जाने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्री को पकड़कर एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी को सवाईमाधोपुर पुलिस को सौंप दिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


