भीलवाड़ा में सिंबल जमा कराने को लेकर कांग्रेस-अफसरों में विवाद: कोटा में 2 कांग्रेस प्रत्याशी लेट पहुंचीं,नामांकन नहीं भर पाईं, अजमेर में बीजेपी कार्यकर्ता ने सिर मुंडवाया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE Updates; BJP Congress Candidates Nomination Photos | Jaipur LIVEभीलवाड़ा में सिंबल जमा कराने को लेकर कांग्रेस-अफसरों में विवाद:कोटा में 2…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE Updates; BJP Congress Candidates Nomination Photos | Jaipur
LIVEभीलवाड़ा में सिंबल जमा कराने को लेकर कांग्रेस-अफसरों में विवाद:कोटा में 2 कांग्रेस प्रत्याशी लेट पहुंचीं,नामांकन नहीं भर पाईं, अजमेर में बीजेपी कार्यकर्ता ने सिर मुंडवाया
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन रहा। दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे गए। कोटा नगर निगम में कांग्रेस की 2 महिला प्रत्याशी लेट पहुंचने के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। भीलवाड़ा में कांग्रेस के कुछ पार्षद सिंबल नहीं जमा करा पाए। इसको ले
अजमेर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र सिंह भाटी ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग के वार्डों में टिकट वितरण को लेकर पार्टी की तय रीति-नीति का पालन नहीं किया गया। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर टिकट से वंचित किया गया।
श्रीगंगानगर जिला परिषद में वार्ड-64 से कांग्रेस प्रत्याशी रूबी बानू नामांकन की लाइन में लगी थीं। इसी दौरान गर्मी के कारण वह बेहोश हो गईं। जयपुर में वार्ड 149 से दावेदारी कर रही अंजलि गौतम टिकट नहीं मिलने से रोने लगीं। उन्होंने कहा- बीजेपी में ग्राउंड पर काम करने वालों को नहीं, बल्कि भाईसाहब-भाईसाहब करके जी हजूरी करने वाले लोगों को मौका दिया जा रहा है।
अलवर में फोन पर दावेदारों की जानकारी सामने आते ही बीजेपी के शहर के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी।
जयपुर में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का पुतला फूंका
जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का विरोध शुरू हो गया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह सुनील शर्मा का पुतला फूंककर अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
प्रत्याशी समझ SI के रिटायरमेंट जुलूस में डीजे बंद करवाने आए पुलिसकर्मी
सीकर में प्रत्याशियों के नामांकन के बीच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर (SI) बीरबल सिंह रिटायरमेंट के बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के सामने से जा रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का लगा कि कोई प्रत्याशी डीजे लेकर नामांकन करने के लिए आया है। ऐसे में पुलिसकर्मी डीजे बंद करवाने आ गए। बाद में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने SI के रिटायरमेंट के बारे में बताया।
…
ये खबर भी पढ़ें…
पाली । बीकानेर । भरतपुर । भीलवाड़ा ।
…
पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


