डोडा-पोस्त तस्करी में 2 माह से फरार आरोपी कोटा से पकड़ा - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Doda post Smuggling Accused Absconding For 2 Months Arrested From Kota डोडा-पोस्त तस्करी में 2 माह से फरार आरोपी कोटा से पकड़ा - कॉपी लिंक डांगियावास थाना पुलिस ने 117.370 किल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Doda post Smuggling Accused Absconding For 2 Months Arrested From Kota
डोडा-पोस्त तस्करी में 2 माह से फरार आरोपी कोटा से पकड़ा
- कॉपी लिंक
डांगियावास थाना पुलिस ने 117.370 किलो डोडा-पोस्त की तस्करी के मामले में करीब दो महीने से फरार वांछित आरोपी बिसलपुर निवासी नरेश (32) को कोटा से गिरफ्तार किया। आरोपी 10 जुलाई को पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था।
अलग-अलग जगहों पर छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसे 16 सितंबर को कोटा के नयापुरा से दस्तयाब किया और जोधपुर लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि 10 जुलाई को टीम ने 117 किलो अवैध डोडा-पोस्त पकड़ा था। तब नरेश मौके से फरार हो गया था। इसके बाद उसने घर छोड़ दिया और अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। 16 सितंबर को उसके कोटा में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने नयापुरा से उसे दस्तयाब किया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया और डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर की गई। इसमें एएसआई परमेश्वरलाल, कांस्टेबल महेंद्र व अनिल का विशेष योगदान रहा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


