होमराजनीतिराजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जल्द शुरू, सरकार मुख्य बिल लाने की योजना बना रही
राजनीति

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जल्द शुरू, सरकार मुख्य बिल लाने की योजना बना रही

राजस्थान विधानसभा का 20 अगस्त से शुरू होने वाला छठा सत्र उम्मीद है कि हंगामेदार होगा। इसमें UCC बिल, खेजड़ी संरक्षण बिल, कॉमर्शियल टैक्सेशन संबंधी संशोधन और सीआरपीसी से जुड़े बिल लेने की संभावना है।

First India News के अनुसार1 अगस्त 2026 को 08:16 am बजे
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जल्द शुरू, सरकार मुख्य बिल लाने की योजना बना रही

सौजन्य से:- First India News

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा. राजस्थान विधानसभा के 20 अगस्त से शुरू होने वाले 16वीं विधानसभा के छठे सत्र में UCC बिल, खेजड़ी संरक्षण बिल, कॉमर्शियल टैक्सेशन संबंधी संशोधन और सीआरपीसी आदि से जुड़े बिल लाए जाने की संभावना है.

सत्र के नोटिफिकेशन के साथ पहले दिन से ही विधायकों के तारांकित प्रश्न लगना शुरू हुए. सत्र से एक-दो दिन पहले स्पीकर वासुदेव देवनानी सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे. छोटा चलने वाला यह सत्र पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार है.

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह सत्र छोटा होगा, सरकार इसमें कुछ बिल लेकर आएगी. इसमें कौन-कौनसे बिल होंगे, क्या- क्या विधायी कार्य पूर्ण किए जाएंगे. इस संबंध में विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तय किया जाएगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें