राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 20 टन क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, गुजरात ATS के इनपुट पर 8 लोग पकड़े - Barmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Barmer - Balotra HPCL Refinery Crude Oil Theft | Gujarat ATS Rajasthan Police राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 20 टन क्रूड ऑयल चोरी:6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, गुजरात A…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Barmer
- Balotra HPCL Refinery Crude Oil Theft | Gujarat ATS Rajasthan Police
राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 20 टन क्रूड ऑयल चोरी:6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, गुजरात ATS के इनपुट पर 8 लोग पकड़े
- कॉपी लिंक
एटीएस ने पुलिस की मदद से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले गिरोह के 8 आरोपियों को पकड़ा है। टीम ने गुजरात में एक आरोपी को क्रूड ऑयल के साथ पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में बालोतरा से तेल चोरी करने का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 6 महीने से एचपीसीएल की क्रूड ऑयल पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे। बंजर जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन में सेंध लगाई और उसमें वाल्व लगाकर क्रूड ऑयल चोरी करते थे।
एक सप्ताह में 10-10 टन के दो टैंकर तेल चोरी कर ब्यावर के गोविंदसिंह चौहान को बेचने की बात भी सामने आई है। इसके बाद एटीएस ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर बालोतरा के टापरा गांव के पास ढाबे से साजिश में शामिल 7 अन्य आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस अब चोरी के तेल की सप्लाई और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। क्रूड ऑयल की चोरी बालोतरा के कालूड़ी गांव के पास एचपीसीएल की पाइपलाइन से 9 अगस्त को की गई थी, जिसका पता 10 अगस्त की रात चला।
क्रूड ऑयल चोरी करने की सूचना मिली थी एटीएस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गुजरात और राजस्थान के कुछ लोग मिलकर बालोतरा जिले में बंजर जमीन से गुजर रही एचपीसीएल की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करते हैं। चोरी किया गया क्रूड ऑयल अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बेचने की साजिश की जा रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने हाईवे पर कुवाडवा के पास सोखड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर जयराजसिंह को डिटेन किया। उसके कब्जे से क्रूड ऑयल मिला। पूछताछ में जयराजसिंह ने बताया कि वह क्रूड ऑयल बालोतरा जिले के कालूड़ी गांव से लेकर आया था।
पाइपलाइन में लगाया था वाल्व आरोपियों को जसोल (बालोतरा) थाने ले जाया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि कालूड़ी गांव में बंजर जमीन पर गहरा गड्ढा खोदकर एचपीसीएल की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में अवैध तरीके से पंचर किया था। इसमें वाल्व लगाकर क्रूड ऑयल चोरी करते थे। इसके बाद एचपीसीएल अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस को साथ लेकर मौके पर जांच की गई तो पाइपलाइन में वाल्व लगा मिला। रिफाइनरी सिक्योरिटी सुपरवाइजर श्रवण कुमार जाट की शिकायत पर जसोल थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बालोतरा में ढाबे से अन्य आरोपी पकड़े गए एटीएस टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से साजिश में शामिल अन्य आरोपियों को बालोतरा जिले के टापरा गांव के पास स्थित एक ढाबे से डिटेन किया। टीम ने गुजरात के महेसाणा जिले के नागलपुर निवासी घनश्याम सोनी (54), चालासण निवासी रमेश ठाकोर (41), महेश ठाकोर (32), जोटाणा निवासी सुरेजी ठाकोर (32), राजकोट जिले के धोराजी निवासी जयसिंह चुडास्मा (34), राजस्थान के जालोर जिले के जसवंतपुरा के मूल निवासी और वर्तमान में अहमदाबाद निवासी मुकेश कुमार मेघवाल (44), गांधी नगर जिले के कालोल निवासी रणजीत चोरसिया (48) और उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के आसपुर निवासी दिलीप यादव (35) को पकड़ा है।
6 महीने से पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 महीने से पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे। मुख्य आरोपी घनश्याम पाइपलाइन देखने के लिए महेसाणा से जालोर जिले के जसवंतपुरा में मुकेश मेघवाल के घर रुका था। मुकेश इस मामले में स्थानीय आरोपी है। रेकी के बाद करीब एक महीने से रंजीत, रमेश, सुरेजी, महेश और दिलीप यादव टापरा गांव के पास एक ढाबे पर रुके हुए थे।
एक सप्ताह में 10-10 टन के दो टैंकर चोरी किए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना 9 अगस्त को हुई थी, जिसका पता 10 अगस्त की रात में चला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह में 10-10 टन क्रूड ऑयल के दो टैंकर चोरी किए थे। चोरी किए गए क्रूड ऑयल को राजस्थान के ब्यावर निवासी गोविंदसिंह चौहान को बेचने की बात भी आरोपियों ने कबूली है।
एटीएस और पुलिस अब पाइपलाइन में पंचर कर वाल्व लगाने, क्रूड ऑयल चोरी करने और उसे बेचने की पूरी साजिश को लेकर जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी किए गए क्रूड ऑयल को कहां-कहां सप्लाई किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


