होम›क्राइम›बेटे ने ही घर में डाला डाका! मां की 20 लाख की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ, पुलिस राजस्थान से किया अरेस्ट
क्राइम

बेटे ने ही घर में डाला डाका! मां की 20 लाख की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ, पुलिस राजस्थान से किया अरेस्ट

बेटे ने ही घर में डाला डाका! मां की 20 लाख की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ, पुलिस राजस्थान से किया अरेस्ट आरोपी अपने ही घर में चोरी करने के बाद राजस्थान जयपुर चला गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. By ETV Bharat U…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 04:05 pm बजे
बेटे ने ही घर में डाला डाका! मां की 20 लाख की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ, पुलिस राजस्थान से किया अरेस्ट

सौजन्य से:- ETV Bharat

बेटे ने ही घर में डाला डाका! मां की 20 लाख की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ, पुलिस राजस्थान से किया अरेस्ट

आरोपी अपने ही घर में चोरी करने के बाद राजस्थान जयपुर चला गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : October 8, 2026 at 8:31 PM IST

|Updated : October 8, 2026 at 8:51 PM IST

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से कोटद्वार में बीते दिनों घर से करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है. इस मामले का आज गुरुवार आठ अक्टूबर को पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गिरफ्तार कोई और नहीं, बल्कि घर का बेटा ही निकला. पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी जेवर लेकर राजस्थान फरार हो गया था. पुलिस ने उसे राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास पुलिस को करीब 20 लाख रुपए के आभूषण बरामद हुई हैं. पुलिस के अनुसार कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीती पांच अक्टूबर को तहरीर दी थी.

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा: पुलिस के अनुसार तहरीर में महिला ने बताया था कि उनके घर से अज्ञात व्यक्ति सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 305(ए), 317(2) और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज: मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. साथ ही संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनसे पता चला कि महिला के बेटे ने ही घर से जेवरात चोरी किए थे. तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस को आरोपी के राजस्थान में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को झालूपुरा जयपुर से गिरफ्तार कर लिया.

10.50 तोला सोने पर किया था हाथ: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.50 तोला सोने के आभूषण और 891 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि अपनी खर्च करने की आदतों, निजी जरूरतों और शौक को पूरा करने के लिए उसने अपनी मां के जेवर चोरी किए थे. वारदात के बाद वह आभूषण लेकर घर से फरार हो गया और राजस्थान पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है., मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

पढ़ें---

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें