राजस्थान में होगी तूफानी बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में कुछ जगहों पर बुधवार को तापमान में गिरावट होने से गर्मी से र…

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में कुछ जगहों पर बुधवार को तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है। पिलानी (झुंझुनूं), जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।
वही दूसरी और उदयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही और नागौर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। यहां गुलाबी सर्दी रही। वहीं, जैसलमेर (37°C) से ज्यादा गर्म जयपुर (37.2°C) रहा।
विभाग के मुताबिक 11 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में मौसम बदलने और कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 11 और 12 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर संभाग के 6-7 जिलों में देखने को मिल सकता है। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर का एरिया भी प्रभावित हो सकता है, जहां आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं।
मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिन राज्य में मौसम ड्राई रहने और धूप रहने की संभावना जताई है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 10 अक्टूबर से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इससे प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: राजस्थान में पानी-चारे के संकट का अलर्ट, सरकार ने जिलों को पानी-चारे की संभावित स्थिति के आधार पर बांटा

5 Rajasthan trekkers missing on Himachals Bara Bhangal route, traced safe after 24 hours - The Tribune

राजस्थान में मौसम बदलेगा: जानिए किन इलाकों में बारिश के आसार; तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा


