जयपुर में मारपीट कर डिलीवरी बॉय से लूट: कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने 20 हजार कैश-मोबाइल छीना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Delivery Boy Robbery | Masked Men Loot Cash Mobile CCTV Footage जयपुर में मारपीट कर डिलीवरी बॉय से लूट:कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने 20 हजार कैश-मोबाइल छीना, CCTV फुटेज ख…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Delivery Boy Robbery | Masked Men Loot Cash Mobile CCTV Footage
जयपुर में मारपीट कर डिलीवरी बॉय से लूट:कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने 20 हजार कैश-मोबाइल छीना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
- कॉपी लिंक
जयपुर में डिलीवरी बॉय से लूट का मामला सामने आया है। कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर डिलीवरी बॉय से कैश-मोबाइल छीन लिया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन कार सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।
बाइक से लौटते समय लूटपाट
ASI मानसिंह ने बताया- करौली के कुड़गांव निवासी संतराम मीना (25) से लूट की वारदात हुई। वह स्वीगी कंपनी में डिलीवरी पार्टनर का काम करता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह स्विगी का ऑर्डर डिलीवर करके बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जगतपुरा में महल रोड पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक के आगे आकर रास्ता रोक लिया।
2700 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए
बाइक रोकते ही कार में सवार नकाबपोश पांच बदमाश लड़के नीचे उतरे। गाली-गलौच कर उसको पकड़ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने जमकर मारपीट कर उसकी जेब में रखे करीब 20 हजार रुपए कैश निकाल लिए। उसका मोबाइल छीनकर जबरन मारपीट कर दो बार में 2700 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। लूटपाट कर बदमाश उसे गिराकर कार में बैठकर फरार हो गए।
घायल होने पर युवक ने कराया इलाज
बदमाशों की मारपीट से चोटिल होने पर पीड़ित ने प्राइवेट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करवाया। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
- भास्कर एक्सक्लूसिवजयपुर-चिड़ियाघर में टाइगर ने तोड़ दी थी महिला की गर्दन: पार्क में अलार्म नहीं, आधे कैमरे बंद; सवालों पर भड़के अधिकारी, बोले- जो छापना है छाप दो
- अलवर-धौलपुर समेत 3 जिलों में बारिश: भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; राजस्थान में कल से तेज बरसात का अलर्ट
- चौमूं में कल होंगे माखन चोर मटकी कार्यक्रम: दिल्ली-कोलकाता के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, आधी रात को होगा मटकी फोड़
- मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान: प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


