अजमेर: पति-पत्नी और 20 साल की बेटी की संदिग्ध मौत, आखिरी फोन कॉल ने बढ़ाया रहस्य
Sign In Advertisement X अजमेर के आदर्श नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गढ़ी मालियान क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदि…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
अजमेर के आदर्श नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गढ़ी मालियान क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक जांच में यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है. दावा किया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है. मरने वालों की पहचान 59 वर्षीय अशोक शर्मा, उनकी 52 वर्षीय पत्नी इंद्रा शर्मा और 20 साल की बेटी दीक्षा शर्मा के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक बीती रात अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी के बीच उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस खौफनाक घटना के वक्त परिवार का बेटा गौरव भी घर में ही मौजूद था. बताया जा रहा है कि वह दूसरे कमरे में था.
आखिरी कॉल साबित हो सकती है जांच में अहम कड़ी
माता-पिता और बहन की एक साथ मौत से वह गहरे सदमे में है. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि आखिर घर में ऐसा क्या हुआ जिसने पूरे परिवार को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद परिवार ने अपने भांजे को फोन किया था. यह उनकी आखिरी बातचीत थी, जिसमें उन्होंने अपने इस कदम के बारे में जिक्र किया था. यह आखिरी कॉल पुलिस की जांच में एक बेहद अहम कड़ी साबित हो सकती है.
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा तुरंत अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. बारीकी से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जहर खाने का मामला प्रतीत हो रहा है. तीनों शवों को फिलहाल जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस इस संवेदनशील मामले की हर पहलू से गहराई से तफ्तीश कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सके.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


