राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस Rajasthan News: विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा. कांग्रेस शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी. स्कूलों में एंट्री रोकने के आ…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
Rajasthan News: विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा. कांग्रेस शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी. स्कूलों में एंट्री रोकने के आदेश का भी विरोध करेगी.
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र से पहले कांग्रेस ने सरकार को सदन में घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया गया है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार जरूरी मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है.
15 कार्य दिवस का सत्र चाहती है कांग्रेस
विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली के मुताबिक सरकार सत्र को जानबूझकर छोटा करना चाहती है, ताकि जरूरी मुद्दों पर चर्चा ना हो सके. कांग्रेस पार्टी की मांग है कि मानसून सत्र कम से कम 15 कार्य दिवसों का होना चाहिए, ताकि सभी जरूरी मुद्दों पर सदन में चर्चा और फैसला हो सके.
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया और अन्य लोगों की एंट्री पर पाबंदी और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पर रोक लगाए जाने से जुड़ा विवाद भी बढ़ता जा रहा है. विपक्षी पार्टियों ने इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए स्कूलों में बिना अनुमति जाने की बात कही है.
कांग्रेस का कहना है कि वह इस फैसले को कतई नहीं मानेगी. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली का कहना है कि वह लोग खुद और उनके विधायक व दूसरे नेता स्कूलों के अंदर जाएंगे. वहां का मुआयना करेंगे और कमियों को सार्वजनिक तौर पर उजागर भी करेंगे.
आदेश वापस कराने की बात
टीकाराम जूली का कहना है कि वह इस आदेश को हर हाल में वापस कराएंगे. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने भी स्कूलों में जाकर वहां की स्थिति देखने की बात कही है. ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान स्कूलों में मीडिया और अन्य लोगों की एंट्री पर रोक का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठ सकता है.
कांग्रेस का कहना है कि सरकार के इस फैसले से स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने आने में परेशानी होगी और विपक्ष इसे सदन के साथ-साथ जमीन पर भी उठाएगा.
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


