आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट,जयपुर में झमाझम बरसात: चूरू में ओले भी गिरे; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Pre Monsoon Alert | Kota, Jaipur, Bharatpur, Ajmer Humid; 15+ Districts Yellow Alert आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट,जयपुर में झमाझम बरसात:चूरू में ओले भी गिरे; प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Pre Monsoon Alert | Kota, Jaipur, Bharatpur, Ajmer Humid; 15+ Districts Yellow Alert
आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट,जयपुर में झमाझम बरसात:चूरू में ओले भी गिरे; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश मंगलवार को भी जारी रही। आज भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर सहित आसपास के एरिया में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है।
मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट हुई है। वहीं, मंगलवार को बीकानेर, कोटा संभाग के एरिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
चूरू के कुछ इलाकों में तेज तूफानी बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरे। प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन जारी रह सकता है। इसके साथ ही 24 और 25 जून को 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के मौसम के 2 PHOTOS…
ये शहर सबसे गर्म
गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स
इन जगह में बारिश हुई: झुंझुनूं के उदयपुरवाटी 24MM, मलसीसर में 15, चिड़ावा में 16, बिसाऊ में 10MM, चूरू शहर में 8, करौली के हिंडौन में 1, भरतपुर के कामां में 6, अलवर के खैरथल में 3, तिजारा में 5, जयपुर के विराटनगर 2MM बरसात हुई।
अभी भी 40 डिग्री के करीब तापमान: मंगलवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी जिलों में रही। बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 40.2, चित्तौड़गढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के बड़े शहरों का मौसम
जयपुर: मंगलवार को दिनभर गर्मी-उमस का मौसम रहा। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन आसमान में हल्के बादल रहे। शाम होने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में हल्के बादल छाए और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अलवर: मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। करीब 3 बजे शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
कोटा: मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती उमस और तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
उदयपुर: लेकसिटी में मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
जोधपुर: मंगलवार दिन के समय का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आसमान साफ रहा। आने वाले तीन से चार दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इस साल जोधपुर में प्री-मानसून एक्टिविटी भी काफी कम रही है।
सीकर: शहर में मंगलवार दोपहर में करीब 15 से 20 मिनट तक पीली आंधी चली। इसके बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। सीकर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में बीते दिनों हुई बारिश के कारण गर्मी का असर थोड़ा कम है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।
अजमेर: मंगलवार को शहर में गर्मी और उमस का मिला-जुला असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 56 प्रतिशत और शाम को 35 प्रतिशत रही, जिससे दिनभर उमस महसूस हुई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त के बाद एक और खुशखबरी, सरकार देने जा रही 22500 रुपये; किसे मिलेगा फायदा? - rajasthans krishi anudan yojana 22500hectare for farmers

जयपुर में आंधी के साथ तेज बारिश: जगह-जगह पानी भरा, गाड़ियां बंद हुई; दुकानों में घुसा पानी - Jaipur News

Rajasthan Monsoon: ये मानसून नहीं 'प्री मानसून' है, जयपुर में शुरू हुई झमाझम बारिश, 6 साल बाद जुलाई में एंट्री क्यों?


