जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है। जयपुर में बारिश से कानोता बांध छलक गया। मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बार…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है। जयपुर में बारिश से कानोता बांध छलक गया। मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 7 जिलों में ऑरेंज और 24 में यलो अलर्ट जारी किया है। 13 अगस्त तक बारिश जारी रहने और 14 अगस्त से गतिविधियां घटने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जयपुर में रविवार को बारिश के बाद कानोता बांध छलक गया और बांध पर चादर चलने लगी। अब मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। इसके चलते 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
जयपुर में बारिश से कानोता बांध छलका
रविवार को जयपुर और आसपास के इलाकों में हुई बारिश से कानोता बांध लबालब हो गया। पानी की आवक बढ़ने के बाद बांध पर चादर चलने लगी। वहीं, बारिश के कारण शहर और आसपास के कई इलाकों में सड़कों पर पानी बहता नजर आया।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहा। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारां के शाहबाद में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी नदी की तरह बहता नजर आया।
शाहबाद में 48 MM बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारां के शाहबाद में 48 MM, हनुमानगढ़ के भादरा में 31 MM, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 37 MM, जोधपुर के भोपालगढ़ में 30 MM और सिरोही के माउंट आबू में 25 MM बारिश दर्ज की गई।
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 24 MM और हिंदूमलकोट में 17 MM बारिश हुई। अजमेर, दौसा, टोंक और उदयपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहा।
बाड़मेर में सबसे ज्यादा 39.9 डिग्री तापमान
बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नागौर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और प्रतापगढ़ में तापमान करीब 2 डिग्री तक गिरा। हालांकि झुंझुनूं, अलवर और चूरू समेत कुछ इलाकों में तापमान बढ़ा।
रविवार को प्रदेश के किसी भी शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं गया। बाड़मेर में सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर में 38.3, चूरू में 35, जालोर में 34.7, दौसा में 35, झुंझुनूं में 33.8, जोधपुर में 33.7, बीकानेर में 34, श्रीगंगानगर और अलवर में 33.5, पिलानी में 33.7 तथा चित्तौड़गढ़ में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विशेषज्ञों ने बताया फिर क्यूं एक्टिव हुआ मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगते छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर से खिसककर अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है।
वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए पुरी और फिर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है।
इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 10 और 11 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश और कुछ जगह भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर 13 अगस्त तक जारी रह सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक शहर, दो मिजाज: आधे जयपुर में 8 घंटे बारिश, आधा सूखा रहा, अब 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट - Jaipur News

रेलवे ब्लॉक के चलते उदयपुर रूट की 4 ट्रेनें प्रभावित: ट्रैक मरम्मत के चलते कई गाड़ियां डायवर्ट, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल - Udaipur News

जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ मे सड़कें डूबीं, 3 घंटे तक बारिश: 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News


