आज 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी: जालोर और सिरोही में भारी बारिश का अलर्ट; जैसलमेर-कोटा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain In Jaisalmer Kota Sirohi 20 Districts आज 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी:जालोर और सिरोही में भारी बारिश का अलर्ट; जैसलमेर-कोटा में एक इंच से ज्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Rain In Jaisalmer Kota Sirohi 20 Districts
आज 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी:जालोर और सिरोही में भारी बारिश का अलर्ट; जैसलमेर-कोटा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को जालोर और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 18 जिलों में यलो अलर्ट है।
शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। जैसलमेर दिनभर सबसे गर्म रहा, लेकिन यहां एक इंच से ज्यादा पानी भी बरसा। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात कोटा के मंडाना में 44 मिमी दर्ज की गई।
इसके अलावा जयपुर सहित 8 जिलों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर धीमा हो गया। 3 अगस्त से मानसून के कमजोर होने की भी आशंका है।
राजस्थान में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
कहां-कहां हुई बारिश: शुक्रवार को कोटा, प्रतापगढ़ और सिरोही में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि जालोर, जयपुर, दौसा, बाड़मेर, अलवर और भरतपुर के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। वहीं प्रतापगढ़ के दलोत और सिरोही के रेवदर में 20-20 मिमी, बाड़मेर के धोरीमन्ना में 16, जालोर के जसवंतपुरा में 15 और बाड़मेर के रामसर में 13 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 11 फीसदी कम हुई है।
भारी बारिश की भी आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त तक दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।
जैसलमेर में पारा 41 डिग्री के पार: राजस्थान के पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। शनिवार को जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
कमजोर पड़ सकता है मानसून: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तरी भागों में केंद्रित हो जाएंगी। इसके कारण राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं।
राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
आगे कैसा रहेगा मौसम
बड़े शहरों के मौसम का हाल
जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को ग्रामीण इलाकों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। वहीं जयपुर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की मौजूदगी के कारण जयपुर में अधिकतम तापमान गिरकर 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अलवर: जिले में शुक्रवार सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। दोपहर बाद शहर समेत जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर चला, जिससे आमजन को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
कोटा: जिले में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। हालांकि, गर्मी-उमस का असर बढ़ गया। शुक्रवार को कोटा के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 4.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
उदयपुर: लेकसिटी में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने क्षेत्र में तेज बारिश का अलर्ट तो जारी किया है। जिले में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अजमेर: जिले में देर रात हुई हल्की बारिश के बावजूद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकल आई, जिससे दिनभर लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। जिले में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर (सापेक्षिक आर्द्रता) सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
सीकर: जिले में शुक्रवार सुबह से ही तीखी धूप खिली रही, जिससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 2 अगस्त से मानसूनी गतिविधियां फिर से बढ़ सकती हैं।
जोधपुर: जिले में शुक्रवार को मौसम मिला-जुला रहा। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। जोधपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-जोधपुर समेत 6 जिलों में बारिश: बाड़मेर में बिजली गिरने से युवक की मौत; जैसलमेर के रामदेवरा में आया रेत का बवंडर - Jaipur News

जयपुर-जोधपुर समेत 6 जिलों में बारिश: तेज बरसात के साथ होगी अगस्त की शुरुआत; राजस्थान में अब तक 16% कम पानी बरसा - Jaipur News

राजस्थान HC ने उदयपुर की पहाड़ियों पर अनियंत्रित निर्माण को हरी झंडी दिखाई


