होमशिक्षा-करियरसीयूआर का पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर जयपुर में बनाया - Ajmer News
शिक्षा-करियर

सीयूआर का पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर जयपुर में बनाया - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - CUR's First Learner Support Centre Established In Jaipur सीयूआर का पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर जयपुर में बनाया - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज | बांदरसिंदरी राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 अगस्त 2026 को 01:15 am बजे
सीयूआर का पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर जयपुर में बनाया - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- CUR's First Learner Support Centre Established In Jaipur

सीयूआर का पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर जयपुर में बनाया

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | बांदरसिंदरी

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जयपुर स्थित कानोडिया पीजी महिला महाविद्यालय को अपना पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) बनाया है। इसके लिए 30 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के ओडीएल एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए प्रथम लर्नर सपोर्ट सेंटर के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान की गई। विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र से मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से सात शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। इनमें छह स्नातकोत्तर और एक स्नातक कार्यक्रम शामिल हैं। समझौता ज्ञापन पर सीयूआर के कुलसचिव अमरदीप शर्मा तथा कानोडिया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने कहा पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहुंच को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जुलाई सत्र के लिए सभी सातों कार्यक्रमों में प्रवेश खुले हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें