जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में बदले शव, 20 KM दूर पहुंचा परिवार, मचा हंगामा
जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में बदले शव, 20 KM दूर पहुंचा परिवार, मचा हंगामा जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में दो शवों के बदले जाने का मामला सामने आया है. इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया. परिवार बीस किलोमीटर दूर चला गया था उस…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में बदले शव, 20 KM दूर पहुंचा परिवार, मचा हंगामा
जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में दो शवों के बदले जाने का मामला सामने आया है. इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया. परिवार बीस किलोमीटर दूर चला गया था उसके बाद वापस बुलाया गया.
राजस्थान में जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डेडबॉडी बदलने का मामला सामने आने के बाद करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ. अस्पताल की इस बड़ी लापरवाही से नाराज मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की.
जानकारी के मुताबिक, नागौर के रहने वाले गिरधारी लाल और अलवर के नारायणपुर निवासी घीसालाल का शहर के चर्चित आंच हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. दोनों की मौत के बाद अस्पताल की ओर से शव परिजनों को सौंपे गए. आरोप है कि अस्पताल ने घीसालाल का शव गिरधारी लाल के परिजनों को दे दिया.
यह भी पढ़ें: जयपुर मेयर चुनाव: BJP से सुनील कोठारी, कांग्रेस से सुनीता महावर ने किया नामांकन
20 किलोमीटर से वापस बुलाया परिवार
गिरधारी लाल के परिजन शव लेकर अस्पताल से करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गए. इसी दौरान अस्पताल प्रशासन को अपनी गलती का पता चला. इसके बाद परिवार को फोन कर वापस अस्पताल बुलाया गया. वापस आने पर पता चला कि दोनों मृतकों के शव आपस में बदल गए थे.
इस घटना के बाद परिजन अस्पताल के बाहर जमा हो गए और चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे. परिजनों ने अस्पताल का लाइसेंस तक निरस्त करने की मांग रखी. मामले में परिजनों की ओर से चिकित्सीय लापरवाही की FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस अब FIR के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.
मामला बढ़ने पर निजी अस्पताल डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों और अस्पताल प्रशासन से बातचीत की. अस्पताल की ओर से गलती स्वीकार करते हुए इसे इंसानी गलती बताया गया और किसी गलत मंशा से इनकार किया गया.
पोस्टमार्टम को राजी हुए परिजन
बाद में परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर राजी हुए. दोनों शवों का जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले में आगे की स्थिति साफ होगी.
फिलहाल अस्पताल के बाहर चल रहा धरना खत्म कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और FIR के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: कोटा: गणेश पंडाल में तलवार लेकर पहुंचा युवक, जेवरात उतारने की दी धमकी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


