जयपुर डेयरी ने लॉन्च किया घेवर: 200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपए; फीका घेवर भी मिलेगा, चाशनी अलग से मिलेगी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Dairy Launches Ghevar | Saras Parlar Price & Availability Update जयपुर डेयरी ने लॉन्च किया घेवर:200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपए; फीका घेवर भी मिलेगा, चाशनी अलग से मिलेगी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Dairy Launches Ghevar | Saras Parlar Price & Availability Update
जयपुर डेयरी ने लॉन्च किया घेवर:200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपए; फीका घेवर भी मिलेगा, चाशनी अलग से मिलेगी
- कॉपी लिंक
जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ लि. (जयपुर डेयरी) ने बाजार में घेवर लॉन्च किया है। बुधवार से जयपुर डेयरी के जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर और जयपुर डेयरी प्लांट पर घेवर मिल रहा है। सिंजारा और तीज त्योहारों को देखते हुए जयपुर डेयरी ने यह फैसला लिया है।
जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओम पूनिया ने बताया- जयपुर डेयरी दूध से बने नए-नए उत्पाद बाजार में ला रही है। इसी क्रम में आज हमने आमजन के लिए घेवर लॉन्च किया है। बाजार में घी-तेल आदि में मिलावट के चलते लोगों को मिठाइयां खरीदने में संकोच होता है।
ऐसे में जयपुर डेयरी के उत्पादों पर आज भी आमजन आंख बंद करके विश्वास करता है। दीपावली पर भी हमने अलग-अलग मिठाइयां बाजार में उतारी थीं, जिनकी भारी मांग रही थी। आमजन की इसी मांग को देखते हुए अब हमने घेवर को बाजार में उतारा है।
700 रुपए किलो की दर से मिलेगा फीका घेवर
जयपुर डेयरी के एमडी मनीष फौजदार ने बताया- हमारे यहां 200-200 ग्राम के घेवर तैयार किए जा रहे हैं। एक पीस की कीमत बाजार में 140 रुपए रखी गई है। बाजार में इसके 200, 400 और 800 ग्राम के पैक लॉन्च किए गए हैं, जो 700 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होंगे।
फीका घेवर, चाशनी मिलेगी अलग से
एमडी ने बताया- हमने बाजार में फीका घेवर ही लॉन्च किया है, ताकि लोग अपने स्वाद और जरूरत के अनुसार उसमें मीठा (चाशनी) मिला सकें। चाशनी भी हम एक पैकेट में उपभोक्ता को साथ में उपलब्ध करवाएंगे। यदि कोई व्यक्ति थोक (बल्क) में मीठे घेवर की मांग करता है, तो उसे मीठा घेवर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ---
यह खबर भी पढ़िए..
जयपुर डेयरी लॉन्च करेगी 23 नए प्रोडक्ट:5 रुपए में मिलेगी आइसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क, कोल्ड कॉफी और श्रीखंड के अलग-अलग फ्लेवर मिलेंगे
जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ लि. (जयपुर डेयरी) इस गर्मी सीजन में 23 नए प्रोडेक्ट आमजन के लिए लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें आइसक्रीम और कोल्ड कॉफी के अलावा श्रीखंड के नए फ्लेवर्ड प्रोडक्ट है। पढ़ें पूरी खबर
- 19 दिन पहले गृह प्रवेश, वहीं पहुंचीं बेटे की लाश: श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता की मौत; मां बोली- सब खत्म, पोते को क्या बताऊं
- अजमेर में कांवड़िए को ट्रक ने कुचला, मौत: छोटे भाई ने छलांग लगाकर बचाई जान; ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा
- SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा थाने में करेंगे सरेंडर: कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी थी, संपत्ति का रिकॉर्ड भी जुटा रही पुलिस
- राजस्थानी प्रेम कहानीशहजादी को लेने पहुंची सेना, लौटने से इनकार किया: सुल्तान की सेना को लगा झटका; दुश्मन की बेटी को मारवाड़ में मिला राजकुमारी जैसा सम्मान- पार्ट-3
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश: आज हल्की बारिश के आसार , जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

ग्रेड थर्ड शिक्षकों का जयपुर में धरना, पुलिस ने हटाया जनरेटर

राजस्थान में आदिवासी महिला को 'चुड़ैल' बताए जाने और मारपीट के बाद दंपति भाग गए


