प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी, राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी, राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी राजस्थान कारागार विभाग में प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 को लेकर बड़ा अपडेट. राजस्…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी, राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
राजस्थान कारागार विभाग में प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 को लेकर बड़ा अपडेट. राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी. यहां जानिए...
Published : August 6, 2026 at 6:46 PM IST
जयपुर: राजस्थान कारागार विभाग से प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान कारागार विभाग की प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 के अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस चरित्र सत्यापन में सफल सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. 12 अगस्त 2026 को सुबह निर्धारित स्थानों पर कार्यग्रहण (जॉइनिंग) के लिए उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं. कारागार महानिदेशक (डीजी जेल) अशोक राठौड़ ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यग्रहण की अपील की है.
महानिदेशक कारागार अशोक राठौड़ के मुताबिक राजस्थान कारागार विभाग की प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है. राजस्थान कारागार विभाग की ओर से प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं. स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को 12 अगस्त को सुबह निर्धारित स्थलों पर कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.
महानिदेशक कारागार अशोक राठौड़ ने एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करते हुए बताया कि जिन अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस चरित्र सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, उन्हें नियुक्ति प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत कार्यग्रहण करने के स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं.
12 अगस्त को प्रातः कार्यग्रहण के निर्देश : महानिदेशक कारागार अशोक राठौड़ ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र और सफल अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 को प्रातः अपने आवंटित/निर्धारित स्थानों पर कार्यग्रहण के लिए आवश्यक रूप से उपस्थित हों. उन्होंने सभी नव-चयनित प्रहरियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वे समय पर पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पूर्ण निष्ठा और अनुशासित भाव से राज्य सेवा में अपना योगदान शुरू करें.
राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी : राजस्थान पुलिस में विशेषज्ञ युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर डेटा आधारित, तकनीक सक्षम और आधुनिक पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की पहल के तहत 'यंग प्रोफेशनल्स भर्ती' के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती पूर्णतः संविदा आधार पर की जा रही है.
एडीजी क्राइम बिपिन कुमार पांडे के मुताबिक भर्ती के अंतर्गत कुल 5 पदों पर चयन किया जाएगा. इनमें क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग (अवैध मादक पदार्थ) कंट्रोल और एआई इन पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञ युवाओं का चयन किया जाएगा.
पढे़ं : राजस्थान पुलिस में पांच यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन और क्या होगी योग्यता
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ से विस्तृत जानकारी, आवेदन फॉर्म आदि प्राप्त कर अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कमरा संख्या-217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर-302015 में जमा कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन ई-मेल के माध्यम से adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in तथा adgprules@rajpolice.gov.in पर भेजे जा सकते हैं.
अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्य : अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पांडे की ओर से जारी आदेश के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक योग्य और प्रतिभाशाली युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर राजस्थान पुलिस के आधुनिकीकरण और नवाचार आधारित पुलिसिंग अभियान का हिस्सा बन सकें.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिला, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया: घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक - Jaipur News

छात्र संघ चुनाव को लेकर विरोध, एबीवीपी ने मांग की जोर से बहाली

थर्ड ग्रेड टीचरों के ट्रांसफर को लेकर अपडेट, सरकार- शिक्षकों की बीच वार्ता रही सफल, जानिए कब तक होंगे तबादले


