होमक्राइम2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिला, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया: घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक - Jaipur News
क्राइम

2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिला, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया: घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Suicide Case: Man Found Dead Wearing Women Clothing 2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिला, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया:घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिल…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अगस्त 2026 को 04:16 pm बजे
2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिला, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया:  घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Suicide Case: Man Found Dead Wearing Women Clothing

2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिला, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया:घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक

- कॉपी लिंक

जयपुर में युवक ने जिस लहंगा-कुर्ती को पहनकर सुसाइड किया था, उसे 2 दिन से वह खुद सिल रहा था। घरवालों के पूछने पर कहता था कि किसी ग्राहक के लिए सिल रहा हूं। 1 दिन पहले ही वह अपने पत्नी को उसके पीहर छोड़कर आया था।

युवक की मां ने बताया- सुसाइड से पहले वाली रात को बेटा देरी से घर आया था। छोटे भाई के पूछने पर कहा था कि ऐसे ही लेट हो गया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया था।

अगले दिन सुबह 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आया तो छोटे भाई की पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने खोला नहीं। छोटे भाई ने झरोखे से देखा तो लहंगा-कुर्ती में फंदे पर लटका नजर आया। मामला गलता गेट थाना क्षेत्र के गंगापोल गेट के पास सैयद कॉलोनी का है।

हर एंगल से मामले की जांच कर रहे

थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया- वसीम अंसारी उर्फ मुन्ना (31) ने आत्महत्या कर ली थी। बुधवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला था। उसने लाल रंग का लहंगा पहना था। विग लगाने के साथ ही मेकअप भी कर रखा था। बिस्तर पर चूड़ियां भी बिखरी मिली थी।

वसीम अंसारी 3 बच्चों का पिता था। घटना के समय पत्नी खेरूनिशा अपने पीहर में थी। युवक ने महिला के कपड़े क्यों पहने थे, यह जांच का हिस्सा है। पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मां बोली- पहले लगा किसी लड़की का शव है

युवक की मां मदीना ने बताया- घर से थोड़ी दूरी पर ही परचूने की दुकान खोल रखी है। वसीम मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को 2 बजे घर आया था। छोटे भाई सोयल उर्फ बल्ली ने पूछा तो कहा कि ऐसे ही लेट हो गया।

मदीना ने बताया- बुधवार को सुबह मैं दुकान पर चली गई। सुबह 10 बजे तक वसीम नहीं उठा तो छोटे भाई सोयल की पत्नी नाश्ता देने गई, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। छोटे भाई सोयल ने झरोखे से देखा तो कोई लड़की फंदे से लटकी नजर आई।

ये देख सोयल डर गया। उसे लगा भाभी की गैरमोजूदगी में बड़ा भाई किसी लड़की को लेकर आया होगा। वो वसीम को उसी कमरे में ढूंढने लगा, लेकिन वह नजर नहीं आया। उसने फंदे से लटके शव को गौर से देखा तो पता चला कि ये तो वसीम ही है।

वसीम को लाल साड़ी में महिला दिखती थी

वार्ड 76 से निवर्तमान पार्षद सोहेल मंसूरी ने बताया- जब हम मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी। मृतक को उसके घरवालों ने ही फंदे से नीचे उतार लिया। लोगों में ऐसी चर्चा है कि वसीम को 2-4 दिन से कोई महिला लाल साड़ी में दिखती थी। उसने इस बात की जानकारी घरवालों को भी दी थी, लेकिन घरवालों ने इस बात को मजाक के तौर पर लेकर ध्यान नहीं दिया।

पार्षद ने बताया- घरवालों ने कहा कि ये किसी ऊपर की हवा की चपेट में आया हुआ था। उसका भाई बता रहा था कि उसने जो घाघरा चोली पहनी थी, उसे 2 दिन से खुद सिल रहा था, किसी ग्राहक का बताकर। उसने ये घाघरा चोली खुद सिला, पहना और फिर सुसाइड किया।

खास लोगों के लिए कपड़े सिलता था

वसीम की बहन रजीना ने बताया- वसीम अंसारी उर्फ मुन्ना टेलरिंग का काम करता था। वो महिलाओं और पुरुषों दोनों के कपड़े सिलता था। काफी साल पहले टेलरिंग का काम करता था और अब नगीने की घिसाई का काम करता था। हालांकि आज भी कुछ पुराने ग्राहक थे, जो सिर्फ मुन्ना से ही कपड़े सिलवाते थे।

ये खबर भी पढ़ें

नए घर की EMI से परेशान महिला ने किया सुसाइड:44 लाख का लिया था लोन, 15 अगस्त को जानी थी पहली किस्त

जयपुर में महिला ने मकान की EMI की टेंशन में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लोन की पहली किस्त 15 अगस्त को जानी थी। महिला के पति का कहना है कि मकान खरीदने के बाद से ही पत्नी EMI चुकाने को लेकर तनाव में थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें