पधारो म्हारे देस: जून 2026 तक 10.85 करोड़ देशी और 8.45 लाख विदेशी मेहमान राजस्थान पहुंचे
पधारो म्हारे देस: जून 2026 तक 10.85 करोड़ देशी और 8.45 लाख विदेशी मेहमान राजस्थान पहुंचे Udaipur Times, Rajasthan Tourism: रेतीले धोरों से लेकर महलों, रेगिस्तान से लेकर झीलों की रंगीली धरती राजस्थान मे पर्यटन क्षेत्र तेज…

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
पधारो म्हारे देस: जून 2026 तक 10.85 करोड़ देशी और 8.45 लाख विदेशी मेहमान राजस्थान पहुंचे
Udaipur Times, Rajasthan Tourism: रेतीले धोरों से लेकर महलों, रेगिस्तान से लेकर झीलों की रंगीली धरती राजस्थान मे पर्यटन क्षेत्र तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष जून माह तक प्रदेश में 10.85 करोड़ घरेलू और 8.45 लाख विदेशी पर्यटक राजस्थान की धरा पर पहुंच चुके हैं।
वर्ष 2024 में घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की यात्राओं के मामले में राजस्थान देश में पांचवें स्थान पर रहा। वर्ष 2023 में प्रदेश में 17 करोड़ 90 लाख देशी एवं 17 लाख विदेशी पर्यटक आए। वर्ष 2025 में इस संख्या भारी बढ़ोतरी हुई और 25 करोड़ 25 लाख देशी और 19 लाख 45 हजार विदेशी पर्यटकों ने राजस्थान का भ्रमण किया।
राज्य सरकार का जोर पर्यटन को धार्मिक, ग्रामीण, हेरिटेज, ईको और एडवेंचर पर्यटन के साथ स्थानीय कला, हस्तशिल्प, खान-पान और लोक संस्कृति से जोड़ने पर है।
नई नीतियों से निवेश और रोजगार को बढ़ावा—
पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश और नई पर्यटन इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2024 लागू की गई है। इसके बाद पर्यटन विकास को व्यापक आधार देने के लिए राजस्थान पर्यटन नीति-2025 लाई गई। प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने तथा शूटिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान करने के लिए राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 भी लागू की गई है।
आईफा और वेड इन इंडिया से बढ़ी ब्रांडिंग
जयपुर में आईफा अवार्ड के 25वें समारोह के आयोजन ने राजस्थान की पर्यटन, कला-संस्कृति और फिल्म क्षेत्र की वैश्विक ब्रांडिंग को नई पहचान दी। वहीं डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में पहली बार वेड इन इंडिया एक्सपो आयोजित किया गया।
घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2024 और 2025 में जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट तथा इंडियन रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट समिट एण्ड अवार्ड आयोजित किए गए।
घूमर से राजस्थानी फूड तक, संस्कृति भी पर्यटन का हिस्सा
राजस्थान के पारंपरिक खान-पान और लोक संस्कृति को पर्यटन से जोड़ने के लिए मरु महोत्सव, जैसलमेर एवं राजस्थान दिवस समारोह के दौरान जयपुर में राजस्थानी फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया। नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा में राजस्थानी भोजन कियोस्क स्थापित किया गया है।
प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर पहली बार बड़े स्तर पर घूमर फेस्टिवल-2025 आयोजित किया गया। यूनेस्को इंडिया के सहयोग से 214 कलाकारों एवं हस्तशिल्प कर्मियों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश में 81 हेरिटेज होटल एवं संपत्तियों को हेरिटेज प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 108 फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री एवं टीवी सीरियल की शूटिंग को अनुमति दी गई।
राज्य सरकार का लक्ष्य पर्यटन, धार्मिक आस्था, कला-संस्कृति और विरासत को एक-दूसरे से जोड़कर राजस्थान को देश ही नहीं, दुनिया के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में और मजबूत स्थान दिलाना है। इसके जरिए विरासत संरक्षण के साथ स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, युवाओं और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एल.गोपाल ज्वेलर्स; जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित - Jaipur News

राजस्थान: त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-उदयपुर और जोधपुर-मऊ के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Rajasthan Gets Its Longest High-Level Bridge Over Banas River


