अगस्त 2026 के लिए 22.50 लाख मीट्रिक टन चीनी का मासिक कोटा जारी, पिछले साल के बराबर रखा गया आवंटन - ChiniMandi
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के खाद्य मंत्रालय ने 28 जुलाई को अगस्त 2026 के लिए घरेलू बिक्री हेतु 22.50 लाख मीट्रिक टन (LMT) चीनी का मासिक कोटा जारी किया है। यह आवंटन अगस्त 2025 में जारी किए गए कोटे के बराबर है, जबकि अगस्त 20…

सौजन्य से:- ChiniMandi
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के खाद्य मंत्रालय ने 28 जुलाई को अगस्त 2026 के लिए घरेलू बिक्री हेतु 22.50 लाख मीट्रिक टन (LMT) चीनी का मासिक कोटा जारी किया है। यह आवंटन अगस्त 2025 में जारी किए गए कोटे के बराबर है, जबकि अगस्त 2024 की तुलना में अधिक है।सरकार ने अगस्त 2025 में भी घरेलू बाजार के लिए 22.50 लाख मीट्रिक टन चीनी का कोटा निर्धारित किया था। वहीं, जुलाई 2026 के लिए चीनी का मासिक कोटा 22 लाख मीट्रिक टन तय किया गया था।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई 2026 के दौरान चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, अगस्त में मानसून के मौसम और सरकार की चीनी कोटा नीति के कारण कीमतों के स्थिर बने रहने की संभावना है।विशेषज्ञों का कहना है कि, अगस्त महीने में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ श्रावण मास भी रहता है, जिससे चीनी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी रहे और कीमतें नियंत्रण में रहें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कानोता बांध छलका

राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट: झालावाड़ में डैम ओवरफ्लो, बीकानेर-बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया; जानें-इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट


