जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग जयपुर में आज शाम 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा. 52 फाइनलिस्ट्स के बीच इस ताज के लिए कड़ी टक्कर है. जूरी में सुष्मिता सेन और उर्वशी…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर में आज शाम 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा. 52 फाइनलिस्ट्स के बीच इस ताज के लिए कड़ी टक्कर है. जूरी में सुष्मिता सेन और उर्वशी रौतेला जैसी हस्तियां मौजूद रहेंगी.
देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आज जयपुर में होगा. देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट खिताब के लिए अंतिम मुकाबले में उतरेंगी. फिनाले के बाद भारत को अपनी नई मिस यूनिवर्स इंडिया मिलेगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेगी.
ग्रैंड फिनाले आज शाम 7 बजे शुरू होगा. इसे दुनिया भर के दर्शक Glamanand के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन Glamanand Group की ओर से किया जा रहा है. संस्था के राष्ट्रीय निदेशक और मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद हैं. Glamanand के पास भारत के लिए मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिनिधि चुनने के विशेष अधिकार हैं.
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
कई राउंड के बाद फिनाले तक पहुंचीं 52 सुंदरियां
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का सफर कई चरणों से होकर गुजरा है. अलग-अलग राज्यों में ऑडिशन और स्टेट पेजेंट के बाद फाइनलिस्ट चुनी गईं. इसके बाद सैश सेरेमनी, इंट्रोडक्शन वॉक, स्पीच राउंड, गाला राउंड और स्विमसूट राउंड जैसे चरणों में प्रतिभागियों का आकलन किया गया. इन राउंड्स में सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस, कम्युनिकेशन स्किल, स्टेज प्रेजेंस, पर्सनैलिटी और ओवरऑल प्रेजेंटेशन को भी परखा गया. फाइनलिस्ट के लिए इंदौर में करीब 10 दिन का ग्रूमिंग और ट्रेनिंग प्रोग्राम भी रखा गया, जिसमें सुफी नाइट जैसे कार्यक्रम भी शामिल रहे. इसके बाद सभी की नजरें अब जयपुर में होने वाले फिनाले पर हैं.
सुष्मिता सेन समेत दिग्गजों की मौजूदगी
फिनाले में अभिनेत्री और भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया सेलिना जेटली और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां निर्णायक मंडल का हिस्सा रहेंगी. सुष्मिता सेन के जयपुर पहुंचने के बाद इस आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है. जयपुर से उनका पुराना जुड़ाव भी है. उन्होंने यहां अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘आर्या’ की शूटिंग की थी और जयपुर पहुंचने पर इससे जुड़ी अपनी यादें भी साझा कीं. आज रात 52 फाइनलिस्ट में से एक के सिर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज सजेगा. मौजूदा मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी. यह विजेता आगे अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

343K views · 16K reactions | सीजेपी की टीम को राजस्थान के जिस स्कूल में जाने से रोका गया, उसकी हालत देखिए. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

फंड स्वीकृत लेकिन भवन नहीं: राजस्थान में सीजेपी-ग्रामीणों के बीच झड़प, सरकारी स्कूल के ढहने को लेकर विवाद

342K views · 16K reactions | सीजेपी की टीम को राजस्थान के जिस स्कूल में जाने से रोका गया, उसकी हालत देखिए. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी


