अजमेर में डिप्टी सीएम दीया ने खाए गोल-गप्पे, झूला झूलीं: कहा- महिलाएं अपने लिए भी समय निकालें; मानसून फेस्ट में महिलाओं ने दी कई प्रस्तुतियां - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Matrushakti Monsoon Fest | Deputy CM Diya Kumari Visit Photos अजमेर में डिप्टी सीएम दीया ने खाए गोल-गप्पे, झूला झूलीं:कहा- महिलाएं अपने लिए भी समय निकालें; मानसून फेस्ट मे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Matrushakti Monsoon Fest | Deputy CM Diya Kumari Visit Photos
अजमेर में डिप्टी सीएम दीया ने खाए गोल-गप्पे, झूला झूलीं:कहा- महिलाएं अपने लिए भी समय निकालें; मानसून फेस्ट में महिलाओं ने दी कई प्रस्तुतियां
- कॉपी लिंक
अजमेर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- महिलाएं पूरे परिवार के लिए बहुत कुछ करती हैं। अपने लिए वे समय जरूर निकालें। इस दौरान डिप्टी सीएम ने चेयर रेस में भाग लेते हुए झूलों का भी आनंद लिया। दीया कुमारी ने गोलगप्पों का स्वाद भी चखा।
अजमेर के दयानंद कॉलेज के मैदान में मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026 में महिलाओं ने मनोरंजन किया। साथ ही स्टॉलों पर खरीदारी की। कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया साड़ी पहनी थीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया।
कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल की ओर से आयोजित मानसून फेस्ट में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल, मिस ब्राइडल, रिश्ते श्रेणी इनके अलावा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बच्चों के लिए कैमल सफारी, हॉर्स राइडिंग, ऊंट गाड़ी सहित विभिन्न गतिविधियां हुईं। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, कुर्सी रेस, हाउजी, बच्चों की कुर्सी रेस, बॉल अटैक, पहिया घुमाओ-इनाम जीतो सहित अनेक मनोरंजक खेल हुए।
मेले में करीब 100 स्टॉल लगाई गई, जहां हैंडमेड राखियां, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, साड़ियां, सूट, पर्स, वॉल हैंगिंग, मांडना और अन्य कलात्मक उत्पाद उपलब्ध थे। विशेष आकर्षण के रूप में ऐसे पर्स भी उपलब्ध थे, जिन्हें फूलों और फलों के पल्प से तैयार किया गया।
मेले में मिला स्वाद का भरपूर आनंद
मेले में आने वाले महिलाओं, बच्चों एवं अन्य के लिए मेले में विभिन्न प्रकार के खानपान स्टॉल्स लगाए गए। नूडल्स, वड़ा पाव, कुल्फी, चाय, कॉफी, शेक, पिज्जा, डोसा, पनीर चीला, जलेबी, फ्राइड राइस, पानीपुरी, चाट सहित अन्य चीजों का स्वाद चखा। कार्यक्रम में एन्ट्री नि:शुल्क रही।
कानूनी अधिकारी व स्वास्थ्य के बारे में बताया
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष शिविर लगाया गया। जहां महिलाओं ने अपने कानूनी अधिकारों और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी शिविर लगाया, जहां महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
फोटोज में देखें मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान: टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ - Jaipur News

जयपुर: विवाद के बाद स्कूल शिफ्ट, शिक्षक संघ ने चेताया-बाहरी दखल और शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं

जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम जयपुर रवाना - Jaisalmer News


