नीमच में 21 लाख का डोडाचूरा पकड़ा: राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, रतनगढ़ का आरोपी मौके से भागा - Neemuch News
- Hindi News - Local - Mp - Neemuch - Ratangarh Doda Chura Seizure | Rajasthan Smuggler Arrested नीमच में 21 लाख का डोडाचूरा पकड़ा:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, रतनगढ़ का आरोपी मौके से भागा - कॉपी लिंक नीमच जिले की रतनगढ़…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Mp
- Neemuch
- Ratangarh Doda Chura Seizure | Rajasthan Smuggler Arrested
नीमच में 21 लाख का डोडाचूरा पकड़ा:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, रतनगढ़ का आरोपी मौके से भागा
- कॉपी लिंक
नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस ने काकरिया तलाई बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो नियो कार से 141 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। इसकी कीमत करीब 21.27 लाख है।
रतनगढ़ थाना प्रभारी के अनुसार, काकरिया तलाई चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान राजस्थान की ओर से आ रही एक बिना नंबर की काले रंग की बोलेरो नियो को रोका गया। गाड़ी रुकते ही चालक के पास बैठा व्यक्ति अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला।
हालांकि, पुलिस ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 7 प्लास्टिक के बोरों में भरा 141 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा मिला।
अजमेर का तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेंद्र सिंह उर्फ जॉनी (34), निवासी अजमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि फरार साथी गणेश धाकड़ है, जो रतनगढ़ थाना क्षेत्र के काकरिया तलाई का ही रहने वाला है।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने 8 लाख रुपये कीमत की बोलेरो और 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जांच शुरू कर दी गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


