होमक्राइमराज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में 22 अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे विशेष पदक
क्राइम

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में 22 अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे विशेष पदक

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में 22 अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे विशेष पदक उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक. Published : August 12, 2026…

ETV Bharat के अनुसार12 अगस्त 2026 को 03:15 pm बजे
राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में 22 अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे विशेष पदक

सौजन्य से:- ETV Bharat

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में 22 अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे विशेष पदक

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक.

Published : August 12, 2026 at 7:49 PM IST

जयपुर: राजस्थान में इस साल स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस और कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक एवं राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे. इनमें 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा कारागार विभाग के 4 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे.

राष्ट्रपति पुलिस पदक से दो अधिकारी होंगे सम्मानित : राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीसरी बटालियन, आरएसी, बीकानेर के कंपनी कमांडर (सेवानिवृत्त) भंवर सिंह और एजीटीएफ-सीआईडी सीबी, जयपुर के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, आर्म्ड बटालियंस, राजस्थान के डीआईजी (हाल डीआईजी इंटेलिजेंस) मनीष अग्रवाल-II, एएसपी, एसओजी (हाल बूंदी एसपी) अवनीश कुमार शर्मा, एएसपी, सीआईडी-एसएसबी, जोन जयपुर शहर धर्मेंद्र सिंह सागर और बाली (पाली) एएसपी चैनसिंह महेचा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

इन्हें मिलेगा पुलिस पदक : इसी कड़ी में उदयपुर वेस्ट वृत्ताधिकारी (हाल डिप्टी कमांडेड एमबीसी खेरवाड़ा) कैलाश चंद्र, पुलिस निरीक्षक, करधनी (जयपुर) सवाई सिंह, प्लाटून कमांडर 1st बटालियन आरएसी जोधपुर (हाल सेवानिवृत्त) कंपनी कमांडर सही राम, जोधपुर आईजी कार्यालय के सब-इंस्पेक्टर जसवंत राम, तकनीकी शाखा एसएसबी जयपुर के सब इंस्पेक्टर (हाल पुलिस निरीक्षक) देवी सिंह और चित्रकूट थाने के एएसआई भोजराज सिंह को भी पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा.

कारागार विभाग के चार अधिकारी होंगे सम्मानित : वहीं, हेड कांस्टेबल, त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण सेल बीकानेर कानाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल 3rd बटालियन आरएसी, बीकानेर देवकरण, हेड कांस्टेबल राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर गिरधारी लाल, हेड कांस्टेबल, प्रथम बटालियन जोधपुर तलसा राम, हेड कांस्टेबल, 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर तेजा राम को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. कारागार विभाग के उपाधीक्षक रमाकांत शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह और सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें