होम›खेल›कोटा ने डूंगरपुर को 228 रन से हराया, असद बने प्लेयर ऑफ द मैच - Kota News
खेल

कोटा ने डूंगरपुर को 228 रन से हराया, असद बने प्लेयर ऑफ द मैच - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Beat Dungarpur By 228 Runs, Asad Was Named Player Of The Match कोटा ने डूंगरपुर को 228 रन से हराया, असद बने प्लेयर ऑफ द मैच - कॉपी लिंक राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की ओर से…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 01:04 am बजे
कोटा ने डूंगरपुर को 228 रन से हराया, असद बने प्लेयर ऑफ द मैच - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Beat Dungarpur By 228 Runs, Asad Was Named Player Of The Match

कोटा ने डूंगरपुर को 228 रन से हराया, असद बने प्लेयर ऑफ द मैच

- कॉपी लिंक

राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य अंडर-23 क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026-27 के लीग मैच में कोटा की टीम ने डूंगरपुर को 228 रन से पराजित किया। जयपुर के टेलर क्रिकेट ग्राउंड पर कोटा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 375 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

कोटा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के अनुसार कोटा की ओर से मोहम्मद असद उमर सिद्दीकी ने 89 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 99 रन की शानदार पारी खेली। वे शतक से महज 1 रन से चूक गए। इसके अलावा गर्वित भारद्वाज ने 38 गेंदों पर 76 रन, निक्की चौहान ने 71 रन और सावन भूतोरिया ने 54 रन बनाए।

जवाब में 376 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डूंगरपुर की पूरी टीम 37.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई।

डूंगरपुर के बल्लेबाज मनीष कुमावत ने 59 रन बनाए। कोटा के गेंदबाज मोहम्मद शमीम शाह ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं निक्की चौहान, तन्मय वर्मा और तनीष लस्कर ने 2-2 विकेट तथा बिट्टू कुमार ने 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद असद उमर सिद्दीकी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान टीम कोच नरेंद्र सिंह कुकी, मैनेजर हरीश मालव और फिजियो डॉ लक्षित गौड़ शामिल रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें