होम›क्राइम›राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा
क्राइम

राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा

{"_id":"6ac4e87cae3b2b54c1059527","slug":"rajasthan-rajsamand-solar-plant-robbery-guard-hostage-seven-arrested-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50…

Amar Ujala के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 03:04 am बजे
राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6ac4e87cae3b2b54c1059527","slug":"rajasthan-rajsamand-solar-plant-robbery-guard-hostage-seven-arrested-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा

Tue, 06 Oct 2026 05:54 PM IST

तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी

Updated Tue, 06 Oct 2026 05:54 PM IST

सार

राजस्थान के रेलमगरा में सोलर पावर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मर और मशीनरी में तोड़फोड़ कर तांबा व डीसी केबल लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सात आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की रेलमगरा पुलिस ने पनोतिया स्थित डीएमबी सोलर पावर प्लांट में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मर तथा मशीनरी में तोड़फोड़ करने और तांबा व डीसी केबल लूटने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने इस वारदात में शामिल सात आरोपियों व चोरी का माल खरीदने वाले एक खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को नामजद किया है और शेष बदमाशों की तलाश लगातार जारी है।

गार्डों को बनाया था बंधक

एसपी हेमंत कलाल ने बताया कि 12 सितंबर की रात लगभग 18 से 20 बदमाशों ने पनोतिया स्थित सोलर पावर प्लांट पर धावा बोला था। बदमाशों ने वहां तैनात गार्ड शैतानसिंह और शोभागसिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों गार्डों के हाथ बांधकर तथा चाकू दिखाकर उन्हें डराया और बंधक बना लिया। बदमाशों ने प्लांट के ट्रांसफॉर्मर और मशीनरी में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वे कॉपर वायर और डीसी केबल निकालकर ले गए। पुलिस के अनुसार इस वारदात में चोरी और तोड़फोड़ से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस की विशेष कार्रवाई

प्रवीण जुगतावत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गहन जांच शुरू की। पुलिस ने गिलूंद, रेलमगरा, पोटला, गंगापुर, राशमी, कपासन, मावली, मंगलवाड़ और खेरोदा सहित आसपास के क्षेत्रों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रेलमगरा थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सफलता मिली।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- उदयपुर में महिला की मौत पर बवाल: 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़ा साहू समाज; दी ये बड़ी चेतावनी

चोरी का माल किया बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपी रमेश उर्फ रामा ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने चोरी किया हुआ तांबा बाइक पर रखकर कपासन में राजू कालबेलिया के घर पहुंचाया। इसके बाद चोरी का माल खेरोदा निवासी रईस खान पठान को बेच दिया। पुलिस ने रईस खान पठान को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लगभग 467 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया है। पुलिस ने विनोद उर्फ पारू, लालूराम, रमेश उर्फ रामा, लक्ष्मणनाथ उर्फ लच्छू, गोविंद, राजू कालबेलिया और किशननाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल वाहनों, डीसी केबल और अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें