जोधपुर जिले में दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव: 23 से 31 अक्टूबर तक चलेगी वोटिंग; 25-27 नवंबर को जिला प्रमुख-प्रधान का रिजल्ट - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Panchayat Election Schedule | Voting In October Result November जोधपुर जिले में दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:23 से 31 अक्टूबर तक चलेगी वोटिंग; 25-27 नवंबर को जिला प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Panchayat Election Schedule | Voting In October Result November
जोधपुर जिले में दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:23 से 31 अक्टूबर तक चलेगी वोटिंग; 25-27 नवंबर को जिला प्रमुख-प्रधान का रिजल्ट
- कॉपी लिंक
राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। जोधपुर में जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 17 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। राजस्थान के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं।
राज्य सरकार ने ‘एक देश-एक चुनाव’ की तर्ज पर ‘एक प्रदेश-एक चुनाव’ कराने की घोषणा की थी। इधर, परिसीमन में जोधपुर में पंचायत भी 17 से बढ़कर 23 हो गई है।
जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के पहले चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अक्टूबर को होगी। वही पंच और सरपंच चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 25 अक्टूबर और दूसरे चरण की 31 अक्टूबर को होगी।
पंचायत चुनाव में मतदाताओं को दो दिन वोट डालने होंगे। पहले वे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग करेंगे। दूसरी बार में पंच, सरपंच के लिए वोट डालने होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के रिजल्ट देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को आएंगे, वहीं जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होगा।
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान की निकल चुकी है लॉटरी
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है।
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का रिजर्वेशन भी तय हो चुका है। जिले में पंचायत समिति प्रधान के लिए एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2, एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है।
वहीं ओबीसी ओपन की 2, ओबीसी महिला की 2 सीटें तय की गई हैं जबकि 7 सीटें अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 7 सीट ही अनारक्षित ओपन रहेंगी।
Topics:
- भास्कर एक्सक्लूसिववैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे: जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा: 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन
- राजस्थान में 3 दिन की देरी से मानसून विदा: इस सीजन सामान्य से 22 फीसदी कम हुई बारिश, अक्टूबर में भी पड़ रही गर्मी
- जोधपुर में एक साथ उड़े कई देशों के लड़ाकू विमान: आठ देशों ने एकजुटता का दिया संदेश, 12 अक्टूबर तक चलेगा तरंग शक्ति युद्धाभ्यास
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


