होमकृषिराजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बांसवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा बरसात, फलोदी सबसे गर्म; कल से कमजोर पड़ेगा मानसून - Jaipur News
कृषि

राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बांसवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा बरसात, फलोदी सबसे गर्म; कल से कमजोर पड़ेगा मानसून - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Monsoon Trough Shift Rain Alert Districts राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:बांसवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा बरसात, फलोदी सबसे गर्म; कल से कमजो…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:  बांसवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा बरसात, फलोदी सबसे गर्म; कल से कमजोर पड़ेगा मानसून - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Monsoon Trough Shift Rain Alert Districts

राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:बांसवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा बरसात, फलोदी सबसे गर्म; कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

- कॉपी लिंक

राजस्थान में रविवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। तीन जिलों (जालोर, पाली, सिरोही) में भारी बारिश की चेतावनी है। हालांकि, कल से मानसून के कमजोर होने की भी आशंका है।

उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी हिस्सों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर) में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी (कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर संभाग) के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 60 मिमी और उदयपुर के पास सलूंबर में 57 मिमी दर्ज की गई। फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में बारिश की स्थिति….

मानसून के बड़े अपडेट्स

कहां कितनी हुई बारिश: पिछले 24 घंटे में अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, पाली, नागौर, जालोर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, माउंट आबू में एक इंच तक बरसात हुई। इनके अलावा राजस्थान में अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, टोंक, पाली, डूंगरपुर, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

मानसून के कमजोर होने की आशंका: मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश समय मौसम साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून ट्रफ 3-4 अगस्त से उत्तर भारत की तरफ शिफ्ट हो सकती है, जिसके असर से बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत की तरफ बढ़ेंगी।

पारा गिरकर 40 से नीचे आया: पश्चिमी राजस्थान में शनिवार को हुई बारिश का असर तापमान में दिखा। जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। तापमान गिरावट के बाद यहां उमस भी बढ़ गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

आगे कैसा रहेगा मौमस

बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: जिले में शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह से दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में छितराई बारिश हुई। जेएलएन मार्ग पर सबसे ज्यादा 6 मिमी पानी बरसा। जिले के जोबनेर में 12, कालवाड़ में 10, दूदू में 9, फुलेरा में 8, सांभर में 7, नरैना में 4 और कोटाखावदा व तूंगा में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर: दिनभर लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। दोपहर करीब 12 बजे लगभग 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई, लेकिन इसके बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को आसमान में बादल छाए रहे।

जोधपुर: जिले में शनिवार को गर्मी का असर तेज रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक यानी 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जोधपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

उदयपुर: लेकसिटी में शनिवार दोपहर में करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इससे मौसम बेहद सुहावना हो गया। शाम करीब 7 बजे बाद भी शहर में हल्की बारिश हुई। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा: जिले में शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में 4 डिग्री गिरकर 30 डिग्री पहुंच गया। कोटा में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर: जिले में जुलाई की अच्छी बारिश के बाद अगस्त महीने की शुरुआत भी मानसूनी फुहारों के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार शाम 5:30 बजे तक अजमेर में 3.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने रविवार के लिए भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अलवर: जिले में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश हुई। देर शाम हुई तेज बाारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भी जमा हो गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें