होमखेलजूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप: असम व मिजोरम को हरा राजस्थान टीम ने सेक्शन सी पूल में किया टॉप - Barmer News
खेल

जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप: असम व मिजोरम को हरा राजस्थान टीम ने सेक्शन सी पूल में किया टॉप - Barmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Barmer - Junior National Hockey Championship: Rajasthan Team Defeated Assam And Mizoram To Top The Section C Pool. जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप: असम व मिजोरम को हरा राजस्थान टीम ने सेक्…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अगस्त 2026 को 07:15 am बजे
जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप: असम व मिजोरम को हरा राजस्थान टीम ने सेक्शन सी पूल में किया टॉप - Barmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Barmer

- Junior National Hockey Championship: Rajasthan Team Defeated Assam And Mizoram To Top The Section C Pool.

जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप: असम व मिजोरम को हरा राजस्थान टीम ने सेक्शन सी पूल में किया टॉप

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | बाड़मेर

हॉकी इंडिया की 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कोयम्बटूर में चल रही है।

इसमें राजस्थान टीम ने सेक्शन सी के पूल ए में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने असम को 11-3 से हराया। मिजोरम को 5-0 से मात दी। गोवा के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। तीन मैचों के बाद राजस्थान ने पूल टॉप किया। टीम सेक्शन बी में क्रमोन्नत हो गई। इससे हॉकी प्रेमियों में खुशी है। हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुणकुमार सारस्वत ने बताया कि 16वीं हॉकी राजस्थान जूनियर मेंस स्टेट चैंपियनशिप जून में हॉकी पाली ने कराई थी। इसमें राज्य के 18 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले 18 से 23 जुलाई तक बाड़मेर में प्रशिक्षण शिविर लगा। एनआईएस कोच हरलाल सहारण, मैनेजर निशांत कौशिक के निर्देशन में टीम को 5 दिन कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। टीम 23 जुलाई को बाड़मेर से रवाना हुई।

हॉकी बाड़मेर के अध्यक्ष तेजदान चारण ने बताया, टीम को रवाना करने के दौरान साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक बन्नेसिंह राठौड़, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव गेमरसिंह सोढा, उप जिला शिक्षा अधिकारी अमरेश जाकड़, हॉकी बाड़मेर के पदाधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान टीम में हॉकी बाड़मेर के खिलाड़ी राघवेन्द्रसिंह भी खेल रहे हैं। हॉकी बाड़मेर के सचिव मदनसिंह चूली ने श्रेष्ठ टीम चयन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजने पर हॉकी राजस्थान का आभार जताया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें