होमक्राइमजयपुर- बिजनेसमैन को प्यार में फंसाकर 25 लाख रुपए ऐंठे: आरोप-बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; लिव-इन में जन्मे बेटे को ले गई - Jaipur News
क्राइम

जयपुर- बिजनेसमैन को प्यार में फंसाकर 25 लाख रुपए ऐंठे: आरोप-बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; लिव-इन में जन्मे बेटे को ले गई - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Businessman Honey Trap Case | Extortion & Murder Plot Exposed जयपुर- बिजनेसमैन को प्यार में फंसाकर 25 लाख रुपए ऐंठे:आरोप-बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; लिव-…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
जयपुर- बिजनेसमैन को प्यार में फंसाकर 25 लाख रुपए ऐंठे:  आरोप-बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; लिव-इन में जन्मे बेटे को ले गई - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Businessman Honey Trap Case | Extortion & Murder Plot Exposed

जयपुर- बिजनेसमैन को प्यार में फंसाकर 25 लाख रुपए ऐंठे:आरोप-बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; लिव-इन में जन्मे बेटे को ले गई

- कॉपी लिंक

जयपुर में बिजनेसमैन को प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसका एक्सीडेंट करवाकर हत्या की भी साजिश की।

बिजनेसमैन का आरोप है कि युवती ने प्री-प्लान तरीके से उसे झांसे में लिया। पत्नी से विवाद होने का पता लगाकर उसे फंसाना शुरू कर दिया। अपने घर बुलाकर फिजिकल रिलेशन बनाने को कहा।

मंदिर ले जाकर साथ में रहने का दबाव बनाया। फिर लिव-इन में रहने लगी। इस दौरान उनका एक बेटा भी पैदा हुआ। घर में साथ रहने के दौरान ही पैसों, कार और प्रॉपर्टी अपने नाम करने की डिमांड करने लगी। करीब 7 साल लिव-इन रिलेशनशिप के बाद उसे छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी।

जयपुर के पुलिस स्टेशन में पीड़ित बिजनेसमैन ने 13 अगस्त को FIR करवाई। जांच अधिकारी भोपाल सिंह का कहना है- दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब पढ़िए युवती ने बिजनेसमैन को कैसे प्यार में फंसाकर ब्लैकमेल किया…

जिम में हुई थी दोस्ती

बिजनेसमैन ने रिपोर्ट में बताया कि साल 2019 में मेरा पत्नी से विवाद चल रहा था। इस बीच जिम में युवती मिली। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद मिलना-जुलना शुरू हो गया। जिम में कॉफी लाकर पिलाने लगी।

कॉफी के बहाने अपने घर ले गई और फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कही। इसके बाद मैंने युवती से बात करना बंद कर दिया था। युवती ने जिम में आकर सॉरी बोला और इस तरीके से कोई बात नहीं होने का विश्वास दिलाया।

शादी का वादा किया, लिव-इन में बेटे को जन्म दिया

बिजनेसमैन ने बताया- 4 दिसंबर 2019 को शाम करीब 6 बजे युवती मुझे टोंक रोड स्थित नेहरू गार्डन ले गई। ब्लैकमेल कर प्यार और शादी की बात कहकर दबाव बनाने लगी।

युवती कहने लगी कि वह उससे शादी करना चाहती है और उसके बिना रह नहीं सकती। पहली पत्नी से तलाक नहीं होने की बात कहकर मैंने शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद भी युवती जबरन मुझे मोतीडूंगरी गणेश मंदिर ले गई। मंदिर में कसम खाई कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में उसके साथ पत्नी बनकर रहेगी। तलाक होने के बाद शादी कर लेंगे।

मना करने पर मंदिर के अंदर ही सबके सामने जोर-जोर से रोने लगी। लोगों के देखने पर मैंने उसकी बात मानकर हां कर दी। उसी दिन युवती मेरे साथ घर आ गई।

बिजनेसमैन का आरोप है कि युवती की मां की प्लानिंग पर वह सबकुछ कर रही थी। लिव-इन के दौरान लगातार महंगी शॉपिंग, ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट और घूमने के लिए पैसे खर्च करवाने लगी।

गहनों और कैश की डिमांड के साथ रेस्टोरेंट्स में खाना, छोटे कपड़े पहनने लगी। जून 2021 में बेटे को जन्म देने के बाद आए दिन 10-15 हजार कैश लेने लगी।

पैसों के खर्च का भी कोई हिसाब-किताब नहीं देती थी। सोसायटी और रिश्तेदारों के बीच बदनाम करने लगी थी। गाली-गलौज कर हाथ उठाने लगी थी। बदनामी के डर से उसे माफ करता रहा।

तलाक के बाद शादी करने से किया मना

दिसंबर 2024 में बिजनेसमैन के छोटे भाई की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। परिवार इस सदमे से गुजर रहा था। इस दौरान भी घर में विवाद किया। घर में क्लेश कर वह सहेली के घर चली गई।

आधी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने और 20 लाख रुपए कैश देने की डिमांड करने लगी। परिवार के मना करने पर घर में कोहराम मचा दिया। मांग पूरी नहीं होने पर घर में तोड़फोड़ की।

बिजनेसमैन ने बताया कि ब्लैकमेल कर करीब 25 लाख रुपए ले लिए। कार की डिमांड पूरी होने पर मेरा मुंह नोच लिया। टोमेटो केचअप की बोतल फेंककर चोट पहुंचाई। इस बीच पहली पत्नी से तलाक हो गया।

तलाक होने के बाद युवती ने शादी करने से मना कर दिया। उसने धमकाया कि अपनी और अपने परिवार की खैरियत चाहते हो तो आधी प्रॉपर्टी उसके नाम कर दो। झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी।

युवती का किसी लड़के से था अफेयर, चैट मिली

युवती के बिहेवियर पर शक होने पर बिजनेसमैन ने उसका पीछा किया। तब उसका एक लड़के से अफेयर का पता चला। वॉट्सऐप चेक करने पर चैट में अश्लील मैसेज और पोर्न वीडियो-फोटोज मिले। सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट लेकर पूछने पर विवाद बढ़ गया।

बॉयफ्रेंड के उसे टाटा टियागो कार दिलवाने की सच्चाई का पता चलने पर बिजनेसमैन दंग रह गया। आरोप है कि वह प्लानिंग के तहत उसे बर्बाद कर रही थी। साथ ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे जान से मारने का प्लान बनाने लगी।

बिजनेसमैन का आरोप- एक्सीडेंट करवाकर मारने की कोशिश की

बिजनेसमैन ने बताया- 6 जून 2026 को बेटे और सोने-चांदी के सभी गहने व गोल्ड का जेंट्स सामान बिना बताए लेकर चली गई। उसके घर गया तो धमकाने लगी। कहने लगी कि अपनी मौत की तैयारी कर लो, अब तुम बच नहीं पाओगे। अपनी मां से मिलने के बाद बॉयफ्रेंड के घर चली गई।

बिजनेसमैन का आरोप है कि 7 जून के बाद वह 4-5 बार भारी वाहनों से एक्सीडेंट होते बचा है। शक है कि कोई उसकी हत्या की कोशिश कर रहा है। पीड़ित बिजनेसमैन ने शिकायत में लिव-इन पार्टनर युवती, उसकी मां और कथित बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें